मोदी सरकार के 6 वर्षो के कार्यकाल में छिंदवाड़ा-नागपुर ब्राडगेज हेतु मिले 1200 करोड़ रूपए- विवेक बंटी साहू...
1200 crores received for Chhindwara-Nagpur broad gauge during Modi government's 6-year tenure- Vivek Bunty Sahu
मोदी सरकार के 6 वर्षो के कार्यकाल में छिंदवाड़ा-नागपुर ब्राडगेज हेतु मिले 1200 करोड़ रूपए- विवेक बंटी साहू...
छिंदवाड़ा वासियों को शीघ्र मिलेगी छिंदवाड़ा-नागपुर रेल सुविधा...
छिंदवाड़ा - भंडारगोंदी से भिमालगोंदी के बीच सीएसआर के बाद छिंदवाड़ा नागपुर ब्राडगेज में ट्रेन परिचालन की अनुमति मिलने के बाद आज नागपुर से पहली मालगाड़ी छिंदवाड़ा पहुंची । पूर्व में आंध्रप्रदेश से यूरिया लेकर आने वाली मालगाड़ी नागपुर के बाद आमला होते हुए छिंदवाड़ा आती थी लेकिन छिंदवाड़ा से नागपूर रूट पर ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने बाद आज नागपुर से सीधे मालगाड़ी छिंदवाड़ा पहुंची ।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा के तत्कालीन सांसद पूर्व मुख्यमंत्री माननीय स्व. सुंदरलाल पटवा जी की पहल पर छिंदवाड़ा नागपुर ब्रॉडगेज का सर्वे जो किसी भी रेल परियोजना की प्रथम सीढ़ी होती है का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व तत्कालीन भाजपा सांसद सुंदरलाल पटवा ने अपने कार्यकाल 1997-98 के दौरान दिनांक 10 नवम्बर 1997 को रेल मंत्री स्व. श्री रामविलास पासवान की उपस्थिति में किया था आज उनका सपना पूरा हुआ इस परियोजना के पूर्ण होने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपनी सरकार के 6 वर्ष के कार्यकाल में इस योजना में छिंदवाड़ा नागपुर ब्रॉडगेज को 1200 करोड़ रुपए उपलब्ध कराएं जिससे विलंब से चल रही योजना को तीव्र गति मिली और छिंदवाड़ा वासियों का सपना साकार हुआ । वर्तमान में कोरोना संकट के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन बंद है जैसे ही परिचालन प्रारंभ होगा छिंदवाड़ा वासियों को इस मार्ग में यात्री गाड़ियों की सुविधा मिलना प्रारंभ हो जावेगी।


Comments (0)
Facebook Comments