दर्शक घर बैठे स्मार्ट फोन पर लाइव देख सकेगे रामलीला, जाने कहा कहा होगा सीधा प्रसारण
Facebook, Instagram and YouTube will be digital platforms on social media platforms, people will be able to sit at home and enjoy Anand, Ramlila will be telecast live.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब बनेगे डिजिटल मंच, लोग घर में बैठे बैठे उठा सकेंगे आनंद, रामलीला का होगा सीधा प्रसारण....
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की सांस्कृतिक धरोहर छोटी बाजार की श्री राम लीला अपने अभूतपूर्व चरण में आ चुकी है कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक श्री रामलीला मंडल ने आपदा को अवसर में तब्दील करते हुए एक नई मिसाल पेश की है इस बार रामलीला मंडल कई नवाचार करने जा रहा है जिसमें लीला से जुड़े विविध दृश्यों को नए तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा वहीं दर्शकों के लिए घर बैठे ही लीला देखने की एक विशेष व्यवस्था बनाई गई है। मंडल के अध्यक्ष सतीश दुबे लाला द्वारा जानकारी दी गई कि रामलीला मंडल द्वारा एक फेसबुक पेज शुरू किया गया है जिसमें प्रभु श्री राम की अनुपम लीलाओं का सीधा प्रसारण रात्रि ठीक नौ बजे से फेसबुक लाइव के माध्यम से किया जाएगा, इंस्टाग्राम पर ऐसी ही सुविधा उपलब्ध हो सकेगी वहीं मंडल द्वारा ही यूट्यूब का भी एक चैनल शुरू किया गया है जिसमें हर दिन लीला का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी गौरव सोनी ने बताया कि हमारा मंडल हर वर्ष नवाचार करने के लिए देशभर प्रख्यात है, इस वर्ष मंडल द्वारा एक अलग व्यवस्था बनाई गई है जिसमें तीन से चार कैमरामैन का एक समूह सीधे फेसबुक और यूट्यूब पर रामलीला का सीधा प्रसारण दिखायेंगे। इस दौरान लाइव स्ट्रीमिंग को वाईफाई के माध्यम से अनवरत् जारी रखा जायेगा।
पांरपरिकता और आधुनिकता का सम्मिश्रण होगी इस बार की रामलीला
मंडल के मुख्य निर्देशक विजय आनंद दुबे मानते हैं कि कोविड19 के इस संक्रमण काल में हमने आपदा को अवसर में बदलने का प्रण लिया है जिसके तहत कलात्मकता, पारंपरिकता और आधुनिकता का अनूठा सम्मिश्रण इस वर्ष मंडल के तकनीकी और सोशल मीडिया पक्ष के माध्यम से देखने को मिलेगा। इस दौरान भक्तगण लीला को बारीकी से देख सकेंगे, जिसे देखते हुए इस वर्ष तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं लीला की गुणवत्ता पर नए सिरे से कार्य किया जा रहा है। आगे अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा इस वर्ष प्रभु श्री राम की लीलाओं का अवलोकन अपने घर पर रहकर ही सोशल मीडिया व ग्लोबल चैनल के माध्यम से सपरिवार करें।
ग्लोबल चैनल के माध्यम से टी.वी. पर भी प्रसारित होगी लीला
मंडल सचिव रोहित द्विवेदी बंटी द्वारा बताया गया कि ग्लोबल चैनल पर विगत कई वर्षों से लीला का प्रसारण निशुल्क किया जाता है। इस बार भी लीला का सीधा प्रसारण ग्लोबल चैनल पर किया जाएगा जिसके लिए उक्त चैनल द्वारा एक विशेष टीम भी गठित कर दी गई है।




Comments (0)
Facebook Comments