छिंदवाड़ा पुलिस को दो अलग अलग मामलो में मिली बड़ी सफलता 

Chhindwara police got big success in two different cases

छिंदवाड़ा पुलिस को दो अलग अलग मामलो में मिली बड़ी सफलता 
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा पुलिस को दो अलग अलग मामलो में मिली बड़ी सफलता 

  • रुपयो से भरा बैग लेकर भाग रहा था लुटेरा, पुलिस ने पीछा कर लोगो की मदद से धर दबोचा।
  • कोतवाली थाना अंतर्गत  में घटित लूट के प्रयास और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र  में हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

छिन्दवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस में शनिवार को पैसे जमा करने पहुचे आरडी एजंट के साथ पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी लूट की वारदात होते होते बची, कोतवाली थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की देवेन्द्र पंडौले जो की पेशे से पोस्ट ऑफिस में एजंट है और कलेक्शन का 1 लाख 32 हजार रुपये जमा करने पोस्ट ऑफिस पहुचे थे, इसी बीच एक अज्ञात आरोपी वहा आया और रुपयो से भरा बैग छीनकर भागने लगा, यह देख देवेन्द्र पंडौले ने शोर मचाना शरू किया, जिसे सुन आस पास मौजूद लोग लुटेरे को पकड़ने उसके पीछे भागने लगे इसी बिच क्षेत्र में भ्रमण कर रहे कोतवाली थाने में पदस्त चिता के आरक्षक शेख मंजूर और पन्नालाल भी वहा पहुच गए, कोतवाली के दोनों आरक्षकों ने काफी पीछा कर लोगो के सहयोग से घेरा बंदी कर आरोपी को धर दबोचा, थाने लाने पर आरोपी ने अपना नाम जौबेल एंथोनी निवासी गीतांजली कॉलोनी होना बताया गया, पुलिस पूछ ताछ में आरोपी ने अपना जुर्म काबुल करते हुए लूट की घटना को अंजाम देना कबुल किया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रुपयो से भरा लूटा हुआ बैग बरामद कर आरोपी के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है।

कोतवाली थाना अंतर्गत  में घटित लूट के प्रयास और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र  में हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कुंडीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत 26 फरवरी को प्रार्थिया कामिनी पिता दिनेश सोनी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मडई हॉल रामबाग ने पुलिस को सूचना दी कि वर्तमान समय में रामबाग में रहकर गृह कार्य करती हूँ, मुझे मेरी सास मथुरा सोनी द्वारा 4 फरवरी को सोने के आभूषण सुरक्षित रखने के लिए मुझे दिए गए थे, आभूषणों को मैने सुरक्षित आलमारी के लॉकर में रख दिया था, 26 फरवरी को भाई करन सोनी को जेवर गांव ले जाने के लिये देने के चलते घर की आलमारी का लॉकर खोला तो यह पाया की अलमारी में रखे हुए दो नग सोने के कंगन, एक सोने का हार, सोने का एक पेण्डल, एक जोड़ सोने की झुमकी, चांदी की करधन, चांदी की पट्टी अलमारी से गायब मिले, जिसके बाद प्रार्थिया द्वारा कुंडीपुरा थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराई गई की गई की एक लाख चालीस हजार रूपये कीमत के सोने के जेवर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए है, पुलिस द्वारा प्रार्थिया कामिनी सोनी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा विशेष टीम बनाकर तत्काल आरोपियों की धर पकड़ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए, जसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उइके के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंडीपुरा उनि. खैमेन्द्र जैतवार व चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी उनि. आशीष भीमटे के नेतृत्व में लगातार संदिग्धो, पूर्व अपराधियों (चोरी) की गतिविधियों पर नजर रखे जाने के साथ मुखबिर तन्त्र सक्रिय कर साक्ष्य संकलित किये गये, जाच के दौरान संदेह होने पर प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाली उपासना उर्फ तनु से सूक्ष्मता व सघनता के साथ कड़ाई से पूछताछ की, पुलिस पूछ ताछ में तनु ने प्रार्थिया के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कराना स्वीकार किया, साक्ष्यों, अनुसंधान एवं पूछताछ के आधार पर आरोपिया ने बताया की मौका पाकर प्रार्थिया कामिनी सोनी के घर की आलमारी से उसी ने सोने के जोवरो को चुराया है, पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से चोरी हुए सोने के सभी जेवर बरामद कर विधिवत जप्त किये और आरोपिया को गिरफ्तार किया गया, शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजीव कुमार उईके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पुरे मामले का खुलासा किया गया, इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया, कुंडीपुरा थाना प्रभारी उनि खेमेंद्र जैतवार, चौकी प्रभारी उनि आशीष भीमटे मौजूद थे।  

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस पुरे मामले का खुलासा करने में कुंडीपुरा टीआई खेमेन्द्र जैतवार, धर्म टेकड़ी चौकी प्रभारी आशीष भिंमटे, आरक्षक सुरेन्द्र, संतोष, सोनम, सुमन, सैनिक राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।