इन संभागों में तेज बारिश की फिर से चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Again warning of heavy rain in these divisions, know the forecast of the Meteorological Department

इन संभागों में तेज बारिश की फिर से चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

इन संभागों में तेज बारिश की फिर से चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 25 अगस्त से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत है और 26 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनेगा। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 24 अगस्त 2022 को सभी संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की है। चक्रवात के असर से 25 अगस्त गुरुवार से पूर्वी मप्र के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में एक बार फिर बारिश होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज बुधवार 24 अगस्त को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने चमकने की संभावना जताई गई है। उज्जैन संभाग के अनेक स्थानों पर, शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, नर्मदापुरम और भोपाल में कुछ स्थानों पर के साथ ग्वालियर-चंबल में कही कही बारिश की संभावना है।