आपकी लीवर की प्रॉब्लम समझो खत्म, चाय बिस्किट आप पर उधार रहा - एक्टर सोनू सूद
Understand your liver problem is over, Tea Biscuit has been lent to you - Actor Sonu Sood
आपकी लीवर की प्रॉब्लम समझो खत्म, चाय बिस्किट आप पर उधार रहा - एक्टर सोनू सूद
छिंदवाड़ा। मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले और लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने एक बार पीड़ित की मदद छिंदवाड़ा वासियो के दिल अपनी जगह बना ली है इस बार सोनू सूद ने छिंदवाड़ा के चौरई तहसील के कपुरधा में रहने वाले किसान के लिवर ट्रांसप्लांट का जिम्मा उठाया है। डॉक्टर के अनुसार इसमें लगभग 22 लाख का खर्च आ रहा है।जो पीड़ित परिवार के द्वारा इतना खर्चा उठा पाना संभव नहीं था इसी बिच क्षेत्र के समाजसेवी जितेंद्र बब्बी चौरे अपने साथी पंकज साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से सोनू सूद को ट्वीट करके समस्या बताई। इस पर पुनः ट्वीट करके सोनू सूद ने सुरेश दहिया को मदद का भरोसा दिलाया।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा है- सुरेश भाई, चलिए आपको स्वस्थ करते हैं। आपकी लीवर की प्रॉब्लम समझो खत्म। चाय बिस्किट आप पर उधार रहा। इसके बाद सोनू सूद की टीम ने सुरेश के परिजन से संपर्क किया। गुरुवार को सुरेश दहिया का लिवर ट्रांसप्लांट गंगाराम अस्पताल दिल्ली में होने जा रहा है। आपको बता दें, सुरेश के पास महज 3 एकड़ जमीन है जिस वह खेती कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने में करीब 22 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। ऐसे में इतना खर्चा उठा पाना संभव नहीं था चौरई के समाजसेवी के चलते आज फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए अपने हाथ आगे किये।
सुरेश भाई, चलिए आपको स्वस्थ करते हैं।
— sonu sood (@SonuSood) September 29, 2021
आपकी लीवर की प्रोब्लम समझो खत्म ।
चाय बिस्किट आप पर उधार रहा।❣️@IlaajIndia @SoodFoundation ???????? https://t.co/CL3z78TWG6


Comments (0)
Facebook Comments