केवल राजनैतिक ही नही सामाजिक दायित्व भी निभाती है भाजपा - विवेक बंटी साहू

BJP National Health Volunteer Campaign Program Concluded

केवल राजनैतिक ही नही सामाजिक दायित्व भी निभाती है भाजपा - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

केवल राजनैतिक ही नही सामाजिक दायित्व भी निभाती है भाजपा - विवेक बंटी साहू

  •  भाजपा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

छिंदवाड़ा - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के विचार अनुरूप पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलाया गया वही छिन्दवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में भी आज इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ -साथ सेवा भी करना और लोगो का इलाज भी करवाना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलाया है। इसके तहत अब भाजपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनकर शहर में बूथ स्तर तक और गाँव-गाँव में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे और यदि लोग बीमार होते है तो उन्हें समय पर इलाज कराने के लिए जागरूक करेंगे।कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादा लोग इसलिए प्रभावित हुए क्योंकि लोगों ने समय पर डॉक्टर के पास पहुंचकर इलाज नहीं करवाया था।कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने स्वास्थ्य स्वयंसेवक इन सब बातों को लेकर लोगो को जागरूक करेंगे।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कही।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वैशाली महाले, भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अजय चौरे, हरिशंकर उईके,  कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर दशरथ साहू, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, डॉक्टर ए आर सिसोदिया, डॉक्टर राहुल दुबे, डॉ. जे.एस. राय, योगाचार्य शशि तिवारी मंचासीन थे। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर दशरथ साहू ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं मंच का संचालन सह-संयोजक श्री कमलेश उइके ने किया साथ मे आमंत्रित डॉक्टरों ने कोरोना एवं उसके बचाव हेतु भाजपा स्वमसेवको को उपाय बताए जिससे वे अपने अपने मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम को करा कर जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे । वही जिले के आई प्रभारी दीपक कोल्हे ने जिले के समस्त मंडलो से आये आईटी प्रभारियों को sewahisangathan.org वेबसाइट के माध्यम से मंडल ओर ग्रामीण स्तर के लोगो को इस अभियान में  कैसे जोड़ा जाए इस विषय मे विस्तार से समझाया ।

अंत में समापन के दौरान राष्ट्रगान के बाद भारती साहू ने आभार प्रदर्शन कर । इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, राहुल मोहोड़, मनोज नेमा, मीनाक्षी खुरसंगे, रामेश्वर खोड़े, अलकेश लाम्बा,दिनेशकान्त मालवीया मण्डल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला,  संतकुमार यदुवंशी, ओम पटेल, सदन साहू, शरद खंडेलवाल, नवीन जैन, दिवाकर सदारंग, अंकित तिवारी, विनोद पालीवाल, वेद सिसोदिया, अंषुल वर्मा, सागर सूर्यवंषी, मयूर यादव, आषुतोष सिंह, आकाष सरसे, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. अनुप जैन, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. सुखदयाल नगपुरे, डॉ. धनन्द्र वर्मा, डॉ. शंकरराव कड़वे, डॉ. अमित जैन, राहुल मुंगेर, बसंत पवार, दिलीप गोहेर, मुकेष बचले, धनन्जय साहू, नीरज पटेल, बलराम वर्मा, पीयूष राय, मोनू साहू, पूनम कटरे, रंजीता डेहरिया, लक्ष्मण लाडे, दीपा राय, दीपमाला युवनाती, निर्मला बोकड़े, गोविंदा ब्रम्हे, मीना अहरवार, ममता चौहान, सुनीता आठनकर, मिथलेष नवरेती उपस्थित थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में एक मिसाल कायम की - शेषराव यादव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव ने कहा कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में जिस तरह समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई, उसने दुनिया में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय कांग्रेस लॉकडाउन हुई तो कुछ विपक्षी दल अज्ञातवास में चले गये, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जमीन पर कार्य किया। 

भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, समाजसेवा का प्रभावी हथियार है - वैशाली महाले
स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्रीमती वैशाली महाले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजसेवा के क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़ने वाला राजनीतिक दल है। भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम भर नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक प्रभावी हथियार भी है।