सिंचाई कॉम्प्लेक्स में हुए पांच सौ करोड़ के घोटाले की भाजपा मनाएगी बरसी, फूंकेगी पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला

BJP will celebrate anniversary of 500 million scam in irrigation complex, effigy of former CM Kamal Nath

सिंचाई कॉम्प्लेक्स में हुए पांच सौ करोड़ के घोटाले की भाजपा मनाएगी बरसी, फूंकेगी पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

सिंचाई कॉम्प्लेक्स में हुए पांच सौ करोड़ के घोटाले की भाजपा मनाएगी बरसी, फूंकेगी पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुए छिंदवाड़ा सिंचाई परियोजना  में हुये लगभग 500 करोड़ रु के अग्रिम भुगतान के भ्रष्टाचार को लेकर  भाजपा बरसी दिवस के रूप में मनाने जा रही है। जानकारी के अनुसार आज से ठीक एक साल पहले कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान जेसियो निर्माण कंपनी को लगभग 500 करोड़ रु का अग्रिम भुगतान किया गया था । परन्तु भाजपा के आरोप के अनुसार कांग्रेस सरकार ने आज दिनांक तक कोई काम नहीं किया जिसकी जांच उच्च स्तरीय पर चल रही है, जिसके विरोध में भाजपा 25 फरवरी को दोपहर 4 बजकर 30 मिनिट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलायेगी। 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स योजना में 500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। उनके द्वारा बिना ड्राइंग तैयार किये, बिना भूमि अधिग्रहण किये, पर्यावरण की एनओसी लिए बिना ग्राम पंचायतो के अनुमोदन के बिना, मुआवज़ा दिये बगेर, दूसरे संभाग के उपयंत्रियों से माप दर्ज करवाकर एडवांस राशि का भुगतान कर दिया गया था । जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिंचाई परियोजना के भ्रष्टाचार की बरसी मनाएगी । विरोध स्वरूप स्थानीय फव्वारा चौक में भाजपा पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूकेंगी। 

आपको बता दे की छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने आगे कहा कि जमीन का अधिग्रहण नही हुआ बावजूद इतनी बड़ी राशि ठेकेदार को एडवांस भुगतान कर दी गई। और ठेकेदार कम्पनी द्वारा आज दिनांक तक काम नही किया गया और कम्पनी भाग गई । सिंचाई विभाग के सम्बंधित संभाग में 24 उपयंत्री और 8 सहायक यंत्री कार्यरत है थे उनसे माप दर्ज न कराकर दूसरे संभाग के अधिकारियों से माप दर्ज कराए गए। ये जांच का विषय है। मात्र 20 दिनों में बिना काम के 500 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया। 

गौरतलब है की इस कार्य के लिए भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग और वन विभाग से एनओसी तक नही ली गई। ठेकेदार को बिना ड्राइंग के एडवांस भुगतान कर देना कमलनाथ के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को साबित करता है।इसी के चलते भाजपा 25 फरवरी को शाम 4 बजकर 30 मिनिट पर फव्वारा चौक में कमलनाथ का पुतला जलायेगी।