जुन्नारदेव-तामिया रोड पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा एक की मौत
Petrol-filled tanker overturns one on Junnardeo-Tamia road
जुन्नारदेव-तामिया रोड पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा एक की मौत
छिंदवाड़ा / जुन्नारदेव। तामिया से जुन्नारदेव की ओर ज्वलनशील पदार्थ लेकर आ रहे टेंकर जो जुन्नारदेव पेट्रोल पंप आ रहा था वही ग्राम दूसावाणी घाट पर आमने-सामने की टक्कर होने से स्कूटी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अनियंत्रित होकर टेंकर नदी में पलट गया। एसडीओपी एसके सिंह तामिया थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा एवं पुलिस थाना जुन्नारदेव नगर निरीक्षक राजेंद्र विसेन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लिया एवं पेट्रोल टैंकर नदी में पलटने की वजह से जिसे ग्रामीण पेट्रोल की लालच में टैंकर के पास पहुंच ही रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें भगाया जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी सारा पेट्रोल नदी में बह गया रोड के दोनों ओर जाम लग गया करीब दो घंटे बाद एसडीओपी एसके सिंह की सूझबूझ से रोड चालू किया गया।


Comments (0)
Facebook Comments