कोरोना से लड़ने वाले असली हीरो, देश तुम्हे सलाम करता है ......
The real hero fighting Corona, the country salutes you
कोरोना से लड़ने वाले असली हीरो, देश तुम्हे सलाम करता है
छिन्दवाड़ा- इस वक्त पुरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है, इससे हमारा छिन्दवाड़ा भी अछूता नही है वर्तमान में हमारे जिले में चार लोग कोरोना पीड़ित पाये गए है इसमें से इलाज के दौरान एक की मौत हो चुकी है, ऐसे में पुरे जिले में लोग अपने अपने घरो में रहकर लॉक डाउन का पालन कर रहे है, वही अपनी जान की परवाह किये बिना शहर की सड़को तिराहों चौराहो पर दिन रात लोगों की सेवा सुरक्षा करने में छिन्दवाड़ा पुलिस निरंतर जुटी हुई है, इस कठिन समय में वर्दी का कर्ज चुकाने के साथ साथ अपना फर्ज निभाने का कार्य पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी के साथ लोगो की सुरक्षा कर रहे है, वर्तमान स्थिति में यह एक वर्दी नहीं सफेद कफन है जिसे पहनकर आज पुलिसकर्मी गली चौराहों में खड़े होकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं, आमजन की सेवा और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अगर ड्यूटी के बिच कुछ समय के लिए अपने घर भी जाते है तो वे अपने परिवारजनो छोटे बच्चों से ठीक ढंग से मुलाकात भी नही करते, उन्हें अपने परिवारजनो की सुरक्षा को भी देखना होता है, यही वजह है की चंद समय के लिए घरो में पहुचने वाले पुलिसकर्मी घरो के बहार ही बैठकर भोजन करते है घर के बाहर ही परिवार के सदस्यों बच्चों से मिलकर अपनी ड्यूटी में वापस लौट आते है, वाकई में डॉक्टरों के बाद अगर कोई कोरोना फाइटर है तो वो ये पुलिसकर्मि है जो स्वम अपने परिवार की परवाह किये बिना हमारी आपकी सुरक्षा सेवा में दिन रात जुटे हुए है जो काबिले तारीफ है, भगवान इन सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रखें साथ ही इन्हे इतनी शक्ति दे कि ये सभी अपना फर्ज इसी तरह आगे भी निभाते रहे जब तक की देश, प्रदेश और हमारे शहर में करोना पूरी तरह समाप्त ना हो जाए।
लोगों की सेवा करने और इस वर्दी का कर्ज चुकाने और अपना फर्ज निभाने का इससे अच्छा मौका फिर शायद कभी ना मिले यह वर्दी नहीं सफेद कफन है जिसे पहनकर हम गली चौराहों मैं खड़े होकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं भगवान सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रखें और हमें इतनी शक्ति दे कि हम अपना फर्ज इसी तरह निभाते जाएं जब तक पूरे देश और प्रदेश में करोना पूरी तरह समाप्त ना हो जाए
संदीप सिंग राजपूत (प्रधान आरक्षक छिंदवाड़ा कोतवाली )



Comments (0)
Facebook Comments