'नाथ' के गढ़ में 'कमल' का हल्ला 

प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों एवं राजनैतिक विद्वेश की भावना के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री कमल पटेल जी के नेतृत्व में फव्वारा चौक में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।

'नाथ' के गढ़ में 'कमल' का हल्ला 
DEEPAK KOLHE

प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन 

प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों एवं राजनैतिक विद्वेश की भावना के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री कमल पटेल जी के नेतृत्व में फव्वारा चौक में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। 

वही भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि गत् एक वर्ष से कांग्रेस सरकार जनता से वादाखिलाफी कर राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है । कांग्रेस सरकार नगरीय निकायों, जनपद एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यो की स्वीकृत राशि जारी नहीं कर रही है जिससे निर्माण कार्य या तो रूके हुये है या आधे अधूरे पड़े है । इसी तरह कांग्रेस शासन द्वारा जिला चिकित्सालय में जांच इत्यादि की राशि में अत्याधिक वृद्धि कर दी गई है फीस बढ़ाने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधायें नदारद है जिससे आम गरीब जनता अपना ईलाज कराने में असमर्थ है । 

छिंदवाड़ा -  प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीति और प्रदेश में व्याप्त आरजकता को लेकर भाजपा ने प्रदेश व्यापी आंदोलन किया वही छिंदवाड़ा  के फव्वारा चौक से भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कमल पटेल  के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के  पूर्व विधायको ने प्रदर्शन कर रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे जहाँ कलक्ट्रेट में भारी पुलिस बल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया गया, वही पूर्व मंत्री और समर्थकों ने जनविरोधी नीतियों और आरजकता के विरुद्ध एसडीएम को ज्ञापन सौपा, वही पूर्व मंत्री कमल पटेल  ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है, वचन पत्र में 2 लाख रुपये कर्ज माफी की बात कही गयी थी लेकिन आज तक कई किसानो का कर्ज माफ नही हुआ, वही भूमाफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्यवाही को लेकर कहा कि भूमाफियाओं कार्यवाही  में 14 लोगो को चिन्हित करके 40 हज़ार मकान तोड़ दिए गए, जिसमे गरीबो के मकान भी शामिल है,  प्रदेश में आरजकता का माहौल है और कांग्रेस सरकार सिर्फ ट्रांसफर उद्योग में लगी है, वही कमल पटेल ने राजगढ़ कलेक्टर मामले पर बोले  की सरकार के पास चोटी खिंचने वाली वीडियो है लेकिन कार्यकर्ता को चांटा मारने वाली वीडियो नही है, 


इस दौरान प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किये हुए थे जिससे पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, जिला अध्यक्ष बंटी विवेक साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर परिसर के बाहर ही ज्ञापन सौपा।