सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

Mohammad Arshad Khan of Seoni became part of Mumbai Indians team of IPL

सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा
संवाददाता चंद्रशेखर श्रीवात्री, सिवनी

सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

सिवनी के आल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद पुत्र अशफाक खान का नाम पहली बार आइपीएल की नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया।

सिवनी। सिवनी मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

वर्ष 2006 से की शुरुआत

हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान ने नईदुनिया से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरशद खान ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा। आज मुंबई इंडियंस ने उन्हें  में खरीदा  अरशद खान को मुम्बई इंडियन ने अपनी टीम के लिए  20 लाख रुपए में शामिल किया है   इस बात की खबर लगते ही सिवनी के किर्केट खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल बन गया है लोगो का लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है  मिठाइयों बांटी जा रही है । खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है  ।