'मैं भी चौकीदार के बाद अब 'मैं भी शिवराज', बीजेपी ने शुरू किया नया कैंपेन
On the lines of "Main Bhi Chowkidar", the introduction of Campan in "Main Bhi Shivraj"
"मैं भी चौकीदार" के तर्ज पर "में भी शिवराज" कैंपन की शुरुआत
कमलनाथ ने बताया था कि शिवराज सरकार के 15 सालों में गरीब जनता और गरीब होती चली गई है. जिसके बाद बीजेपी ने उसी से संबंधित कैंपेन की शुरुआत कर दी है.
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस दोनो ही पार्टियां अपने अपने प्रचार-प्रसार में और लोगों को अपनी तरफ खीचने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। एक ओर जहां उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का दौर तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर एक दूसरे के प्रति बयानबाजी भी जमकर हो रही है।
कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर द्वारा सीएम शिवराज को भूखा नंगा कहा गया था। कांग्रेस नेता के इस बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने "मैं भी चौकीदार" के तर्ज पर "में भी शिवराज" कैंपन की शुरुआत की गई। अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज. ये टैगलाइन बीजेपी द्वारा दी गई है। इस पूरे मामला पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर #MainBhiShivraj कैंपन के बारे में जानकारी दी।
और अगले 24 घंटे के लिए अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ अपना नाम बदल रहा हूँ। और मैं प्रदेश के हर कार्यकर्ता और जनता से निवेदन करता हूँ कि संलग्न तस्वीर से अपनी DP बदलें और एक सुर में कहें,



Comments (0)
Facebook Comments