भाजपा महापौर प्रत्याशी अनन्त ‘‘अन्तू’’ धुर्वे ने धार्मिक स्थानों पर किया पूजन अर्चन
Blessings taken by reaching the residence of senior leaders
भाजपा महापौर प्रत्याशी अनन्त ‘‘अन्तू’’ धुर्वे ने धार्मिक स्थानों पर किया पूजन अर्चन
- वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याषी अनन्त ‘‘अन्तू’’ धुर्वे ने नगरीय निकाय चुनाव का श्री गणेश करते हुए शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया । श्री धुर्वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम दादाजी धूनीवाले मंदिर एवं संतोषी माता मंदिर चारफाटक, स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा, वाल्मिकी गुरूद्वारा, झूलेलाल मंदिर, सिंधी गुरूद्वारा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजन अर्चन एवं शीष नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही गांधीगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर चारफाटक युवा मित्र मंडल, गांधीगंज में व्यापारी मंडल एवं गुरूसिंग सभा छिंदवाड़ा द्वारा श्री धुर्वे का स्वागत कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की गई । तत्पश्चात भाजपा के महापौर प्रत्याषी श्री अनन्त धुर्वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे एवं अन्य नेताओं के निवास स्थान पहुंचकर स्वजन भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर अनन्त धुर्वे के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, भाजपा नेता दीपक मिगलानी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजीव साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज मल्होत्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद यादव, अरूण गद्रे, नवीन बारस्कर, भारत घई, राकेश माईकल पहाड़े, बलराम साहू, जितेन्द्र पीपले, विनोद साहू, विकास वर्मा, संतोष यादव, रामकृष्ण वानखेड़े, तुलसीदास परसवानी, मनोज कनौजिया एवं बड़ी संख्या में युवा नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।


Comments (0)
Facebook Comments