ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती को विहिप बजरंग दल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
VHP Bajrang Dal pays emotional tribute to Brahmalin Jagatguru Shankaracharya Swami Swaroopanand Ji Saraswati
ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती को विहिप बजरंग दल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा। स्थानीय संतोषी माता मंदिर चार फाटक में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने पूज्यनीय स्वामी जी के जीवन तथा उनकी हिंदू धर्म के लिए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने बताया कि परम पूजनीय एवं प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी हिन्दू धर्म में संतों के सर्वोच्च पद पर आसीन थे तथा आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित दो मठों के शंकराचार्य थे। बीते दिनों 11 सितंबर 2022 को नरसिंहपुर जिले में झोतेश्वर स्थित अपने आश्रम में ब्रह्मलीन हो गए। ऐसे तपस्वी गुरुवर का हमें सभी हिंदू भाई- बहिनों को अनुसरण करना चाहिए। जिससे हमारे हिंदू धर्म एवम जीवन मूल्यों का संरक्षण एवम संवर्धन हो सके।
श्रद्धांजलि सभा में विहिप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, बजरंग दल जिला सयोजक शैलेष यदुवंशी, जिला सह संयोजक ऋषव तिवारी, जिला सुरक्षा प्रमुखु रिंकू पाल, विहिप महानगर सहमंत्री आकाश कहार पिल्लू, महानगर संयोजक अंशुल यादव, महानगर मिलन प्रमुख राहुल विश्वकर्मा, वार्ड संयोजक हरीश हनी डहेरिया, वार्ड अध्यक्ष आशीष सिंगारे समेत विहिप बजरंग के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments