तालाब के पुर्नजीवीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 2 करोड़ 97 लाख रूपये हुए स्वीकृत
Ward residents along with BJP District President Vivek Bunty Sahu thanked the Chief Minister and the Minister in charge
तालाब के पुर्नजीवीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 2 करोड़ 97 लाख रूपये हुए स्वीकृत
- भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का माना आभार
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल जी से छिंदवाड़ा निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र. 3 खजरी क्षेत्र में स्थित तालाब के पुर्नजीवीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। इस मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने उक्त मांग को स्वीकार करते हुए 2 करोड़ 97 लाख रूपये वार्ड क्र. 3 खजरी क्षेत्र में स्थित तालाब के पुनर्जीवीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत किए । उक्त राशि स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रभारी मंत्री कमल पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू को वार्ड क्र. 3 के पार्षद राहुल उईके, मुन्नालाल साहू, अभिषेक राय, मनोज फलके, बिजेश शुक्ला, सुरेश पाटने, विशाल ठाकरे, संतोष साहू, महेश सूर्यवंशी, डी.सी.सूर्यवंशी सहित वार्डवासियों ने धन्यवाद देते हुए आभार माना ।


Comments (0)
Facebook Comments