सड़क सुरक्षा माह के समापन की अनोखी पहल : किन्नर समाज के साथ यमराज उतरे सड़क पर

Unique initiative of concluding Road Safety Month: Yamraj landed on road with Kinnar Samaj

सड़क सुरक्षा माह के समापन की अनोखी पहल : किन्नर समाज के साथ यमराज उतरे सड़क पर
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन की अनोखी पहल : किन्नर समाज के साथ यमराज उतरे सड़क पर

 

छिन्दवाड़ा। विगत एक माह से जारी सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ, ज्ञात  हो की 17 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारम्भ हुआ था इसी के अंतर्गत पुरे माह यातायात पुलिस द्वारा समाजिक संगठनो के साथ मिलकर जिले भर में यातायात नियमो के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्येक्रम आयोजित किये गए, साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही भी की गई, इसी क्रम में बुधवार को सड़क सुरक्षा माह का जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ, यातायात थाने से एम्बुलेंस  रैली निकाली गई और इसके माध्यम से वाहन चालको को सड़क पे चलने के दौरान एम्बुलेंस  को रास्ता देने का संदेश दिया, साथ ही यातायात नियमो का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल देकर उनका सम्मान किया गया, रैली को यातायात डीएसपी सुदेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस यातायात थाना पहुची जहां इसका समापन हुआ, रैली में बड़ी संख्या में एबुलेंस वाहनों के साथ दो पहिया पर हेल्मेट पहनकर हाथो में यातायात नियमो के स्लोगन की तख्तिया लिए समाजिक संगठनो के सदस्य और पुलिस कर्मी शामिल थे।

किन्नर समाज ने वाहन चालको को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली में किन्नर समाज ने भी बड़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान किन्नर समाज से जुड़े सदस्यों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर नियमो का पालन नही करने वाले वाहन चालको को नियमो से सम्बंधित पत्रक देकर आगे से हमेशा वाहन चलाते समय अवश्य रूप से नियमो का पालन करने की अपील की गई साथ ही जो वाहन चालक हेलमेट पहने हुए थे उन्हें फूल देकर उनका सम्मान करते हुए धन्यवाद दिया।

सड़क पर घूमते यमराज रहे आकर्षण का केन्द्र

जागरूकता रैली में सड़क पर घूमते यमराज लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहे, नियमो का पालन नही करने वाले वाहन चालको को यमराज ने रोक रोक कर समझाया की अगर उन्होंने नियमो का पालन नही किया तो वे उन्हें अपने साथ यमलोक ले जायेंगे, अगर मेरे से बचना है तो वाहन चालते समय हमेशा यातायात नियमो का पालन करे, अन्यथा में आप को अपने साथ ले जा लूंगा, आप को बता दे की ये यमराज की वेश भूषा धारण किये हुए वह व्यक्ति थे जो लोगो को यातायात नियमो के पालन के प्रति जागरूक कर रहे थे, उनका उद्देश्य लोगो को डराना नही बल्कि सड़क हादसों से होने वाले नुकसान को लोगो तक पंहुचा था, उन्होंने बताया की एक भी वाहन चालक की जरा सी लापरवाही कई लोगो पर भारी पड़ सकती है, छोटी सी गलती आप की जान भी ले सकती है, इसी लिए वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमो का पालन करते हुए स्वयं की परिवार की एव दुसरो की रक्षा करे, रैली के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और वाहन चालक यमराज के साथ सेल्फ़ी लेते नजर आये।