ग्रामीणवासी आम सुविधाओं को तरसे - बीते 15  दिनों से बिजली गुल 

Villagers crave common facilities - power failure since last 15 days

ग्रामीणवासी आम सुविधाओं को तरसे - बीते 15  दिनों से बिजली गुल 
रिपोर्ट। विनोद माहोरे, चाँद

ग्रामीणवासी आम सुविधाओं को तरसे - बीते 15  दिनों से बिजली गुल 

 

छिंदवाड़ा / चाँद। छिंदवाड़ा जिले के तहसील चाँद के ग्राम पंचायत चिकली के टेंगरा ग्राम में बीते 15 दिनों  से बिजली बंद होने से आसपास के गांव के रहवासियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है बिजली ना होने से पानी के सभी संसाधन बंद होने से खेतों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा हे जिससे किसानों की फसल भी नष्ट होते नजर आ रही है वही ग्रामवासियो को पानी के लिए भी 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है इन्ही सभी समस्यों को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम से लगभग 10 किलोमीटर विद्युत विभाग के ऑफिस जाकर अपनी समस्या को आला अधिकारियो से अवगत कराइ तो अधिकारी ने भी हमेशा की तरह ये बोल के ग्रामीणों को वापस कर दिया की आज बिजली चालू हो जाएगी परन्तु बीते 15 दिनों से ऐसे ही अधिकारी और लाइनमैन ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है। वही ग्रामीणों का यहाँ भी कहना है की विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता एवं जिला कलेक्टर महोदय को भी ज्ञापन दे चुके है फिर भी कोई निराकरण दिखता नजर नहीं आ रहा है। 

अब देखना है की इस खबर से अधिकारियों पर क्या असर दिखाई देता है ?