छिंदवाड़ा के चाँद तहसील में नहीं थम रहा पेंच नदी में रेत माफियाओं का अवैध उत्खनन
Illegal mining of sand mafia in Pench river is not stopping in Chand tehsil of Chhindwara
एक और जहा कोरोना महामारी में पूरा प्रशासन मरीजों के इलाज में लगा हुआ हे वही छिंदवाड़ा जिले के चाँद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाड़ीवाणा में रेत माफिया सक्रीय होते नजर आ रहे है।
छिंदवाड़ा/चाँद। आपको बता दे की छिंदवाड़ा जिले के चाँद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाड़ीवाणा पेंच नदी में कई दिनों से चल रहा है रेत माफियाओं आतंग , लगातार इन माफियो के हौसला बुलंद होते नजर आ रहे हे, न इन्हे पुलिस का डर हे और न ही प्रशासन का।
जानकारी के अनुसार चाँद तहसील राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित सीमा पुल से 200 मीटर दूर तय की गई थी , उसके बावजूद भी रेत माफियाओं द्वारा 200 मीटर के अंदर ही अवैध रूप से लगातार खनन रात के अँधेरे में पोकलैंड के द्वारा किया जा रहा है, साथ में प्रशासन द्वारा पुल पर लगाया गया वाटर मेजरमेंट पोल भी माफियाओं द्वारा उखाड दिया गया
वही जब माइनिंग अधिकारी के द्वारा जानकारी पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पुल से 200 मीटर के अंदर खुदाई करने पर ठेकेदार की ऊपर कार्यवाही की गई हे साथ में जिला प्रशासन के आला अधिकारियो को मामले की जानकारी दी गई


Comments (0)
Facebook Comments