अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों और लोकप्रिय भक्ति गीतों के बाद साउथ फिल्म में कदम रखेंगे तरुण तिवारी*

After International Books and Popular Devotional Songs, Tarun Tiwari to Step into South Indian Films* Chhindwara/Hyderabad: IT engineer, social worker, author, anchor/show host, music producer, and actor Tarun Tiwari has established a unique identity in the creative, social, and cultural fields. His *two international anthology books* — Women’s Peace & Purpose and Global Sustainable Development Goals — have been published from California (USA) and are currently available on Amazon, receiving widespread international acclaim.

अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों और लोकप्रिय भक्ति गीतों के बाद साउथ फिल्म में कदम रखेंगे तरुण तिवारी*
ANIMESH SINGH

*अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों और लोकप्रिय भक्ति गीतों के बाद साउथ फिल्म में कदम रखेंगे तरुण तिवारी*

छिंदवाड़ा/हैदराबाद:

आईटी इंजीनियर, समाजसेवी, लेखक, एंकर/शो होस्ट, गीत निर्माता और अभिनेता तरुण तिवारी ने रचनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनकी *दो अंतरराष्ट्रीय एंथोलॉजी पुस्तकें* — Women’s Peace & Purpose तथा Global Sustainable Development Goals — कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) से प्रकाशित हुई हैं और वर्तमान में अमेज़न पर उपलब्ध हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिल रही है।

संगीत के क्षेत्र में तरुण तिवारी द्वारा निर्मित भक्ति गीत *“जिसने शनि देव को है पूजा रे”* को हाल ही में अमेरिका के टोन टीवी से पुनः जारी किया गया है। *यह गीत अमेरिकी दर्शकों द्वारा “क्रिसमस गिफ्ट” के रूप में अनुशंसित किया जा रहा है* ,जो भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगीत की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। 

*इसके साथ ही उनका दूसरा भक्ति गीत *“रामभद्राचार्य जी की बात न टलेगी”भी व्यापक लोकप्रियता प्राप्त कर चुका है।*

*सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तरुण तिवारी देश-विदेश की अनेक संस्थाओं में सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। *प्रमुख रूप से लंदन की मदर एनजीओ ग्लोबल पीस लेट्स टॉक, संयुक्त राष्ट्र शांति संरक्षण फेडरल काउंसिल (थाईलैंड) तथा दुबई और फिलीपींस की ग्रोथनिति संस्था* से उनका सक्रिय जुड़ाव है। वे वैश्विक शांति, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक नवाचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त तरुण तिवारी *भारत और विदेशों की कई विश्वविद्यालयों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिनमें अहिंसक संवाद, नेतृत्व विकास, साइबर जागरूकता और सकारात्मक मानसिकता पर केंद्रित कार्यशालाएँ शामिल हैं।*

साथ ही *जय हो फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने कुवैत, श्रीलंका सहित अन्य देशों में आयुर्वेद, योग और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया है।* *लेट्स स्प्रेड पॉजिटिविटी अभियान के तहत युवाओं के सशक्तिकरण हेतु कई नवाचार किए गए हैं। वर्तमान में वे देश की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।*

इन सभी उपलब्धियों के बाद *वर्ष 2026* में तरुण तिवारी प्रसिद्ध *निर्देशक जी. अशोक के निर्देशन में बतौर अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।* *यह उनके बहुआयामी करियर का एक नया और प्रेरणादायक अध्याय माना जा रहा है।*

इस उपलब्धि पर जय हो फाउंडेशन की ओर से एडवोकेट कीर्ति तरुण तिवारी, विजय मते, संजय भारद्वाज, डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा,विवेक तिवारी, पंकज तिवारी, सुनील शर्मा, रामकुमार चंदेरी, शुभम शर्मा, प्रशांत साहू, मनीष ताम्रकार, मनीष पतिंग, रामप्रसाद यादव, इंद्रपाल रघुवंशी, कुंदन दुबे, अरविंद शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने तरुण तिवारी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर तरुण तिवारी ने अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए सेवा, साधना और सृजन का संगम है।