निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा करती है सम्मान - रामकिशोर कावरे
Minister of State Ramkishore Kavre received a warm welcome on arrival at Chhindwara
- राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का छिंदवाड़ा प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
- निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा करती है सम्मान - रामकिशोर कावरे
- छिंदवाड़ा में आयुष महाविद्यालय खोले जाने की मांग… भाजपा जिला अध्यक्ष और युवा नेता ने रखी मांग
छिंदवाड़ा - हाल ही में बने मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में से मप्र शासन के नवनियुक्त राज्य मंत्री रामकिशोर ‘‘नानो’’ कांवरे जी मंत्री पद ग्रहण करने के बाद प्रथम छिंदवाड़ा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, बालाघाट भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, प्रदेशमंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नथनशाह कवरेती, ताराचंद बावरिया, रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, कांता सदारंग, कांता ठाकुर, धर्मेन्द्र मिगलानी, शेषराव यादव, आशीष ठाकुर, राहुल मोहोड़ द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । अपने स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने प्रदेश सरकार में महाकौशल का प्रतिनिधित्व करने वाले माननीय मंत्री जी सर्वप्रथम छिंदवाड़ा जिले का दौरा करने पर उनका स्वागत करते हुये कहा कि छिंदवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं को आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा । पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री रामकिशोर कावरे जी को आयुष मंत्रालय का दायित्व मिला है कोरोना संकटकाल में कोरोना की रोकथाम में आयुष मंत्रालय का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा । बालाघाट भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 15 माह के छोटे से बुरे वक्त के बाद प्रदेश में पुरानी खुशी लौट आई है कांग्रेस द्वारा भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाने का जबाव देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा, जनता के साथ ईश्वर को भी पसंद नहीं थी इसलिए प्रदेश की जनता की सेवा के लिए मध्यप्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा को भाजपा को सरकार बनाने का अवसर मिला है राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कांवरे जी ने अपने उद्बोधन की शुरूआत डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए की । भाजपा में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता, सभी को समान रूप से सम्मान मिलता है । प्रदेश में मंत्रीपद का दायित्व मिलने के बाद आपका आशिर्वाद मिल सके इस भाव के साथ आपके बीच आया हुँ । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ठाकुर प्रियवर सिंह एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने किया । कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश सदारंग, अनुज पाटकर, परमजीत विज, विजय झांझरी, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, अलकेश लाम्बा, ठाकुर प्रियवर सिंह, प्रीति बिसेन, दिनेशकांत मालवीय, संदीप चौहान, नवीन जैन, कमलेश धुर्वे, कमलेश मालवी, टीकाराम चन्द्रवंशी, नवीन जैन, शम्भू साहू, दर्शन मिगलानी, शंकर सेन, अभिलाश गोहर, अनीता शर्मा, रविन्द्र पोफली, योगेश बेले, जागेन्द्र अल्डक, मनोहर गेडाम, दिनेश मालवी, राजकुमार गोनेकर, बबीता निर्मलकर, रूपनारायण साहू, भारती साहू, पुरूषोत्तम साहू, राजेष भोयर, राजेश बैस, शंटी बेदी, राजकुमार बघेल, श्रीमती उषा भमोरे, श्री प्रीति जैन, श्रीमती अनुभूति सिन्हा, श्रीमती शबनम खान, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती चंदा साहू, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती लमिया मरावी, कृपाषंकर सूर्यवंशी, चौधरी प्रदीप सिंह, संतोष पटेल, सुधीर शर्मा, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश संध्या चौरसिया, शैलेन्द्र बघेल, गुरूप्रसाद धुर्वे, पंकज पाटनी, शैलेन्द्र यादव, शैलेन्द्र मालवी, रूपसिंह पटेल, शरद जामठे, राजेश दौड़के, संजय पटेल, अमरसिंह मरावी, रूपेष पटेल, विनोद चन्द्रवंशी, राजेश डेहरिया, रूपेश साहू, संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी, लक्ष्मीकांत नागरे, दर्शन झाड़े, राजेश दुबे, देवीलाल पाल, मनीष यादव, नवजीत जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, शैलेन्द्र पटेल, अरविंद सूर्यवंशी, रोशन सिगनापुरे, रामेश्वर महादुले, दीपक कोल्हे ने नवनियुक्त मंत्री महोदय का स्वागत किया । कार्यक्रम पश्चात भाजपा नेता संजय अग्रवाल के निवास में भोजन उपरांत मंत्री महोदय सिवनी के लिए प्रस्थान किया ।
---------------------------------------
राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे जी ने की शोकाकुल परिवारों से भेंट
छिंदवाड़ा:- विगत दिनों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. श्री गिरिश नेगे जी एवं बालाजी स्कूल के संचालक स्व. श्री बी. आर. नायडू जी का आकस्मिक निधन हो गया था । राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे जी भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ दोनों परिवारों से उनके निवास स्थान पहुंचकर भेट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की ।


Comments (0)
Facebook Comments