छिंदवाड़ा को लगने लगा है अब इंदौर से भय ...ग्राम वासियों ने मिलकर किया ट्रक क्लीनर के घर को सेनेटाइज.....
Village residents sanitize truck cleaner's house... Chhindwara is beginning to feel fear from Indore....
ग्राम वासियों ने मिलकर किया ट्रक क्लीनर के घर को सेनेटाइज.....
छिंदवाड़ा को लगने लगा है अब इंदौर से भय ...
जब से छिंदवाड़ा में इंदौर से आये व्यक्ति को और उसके परिवार के 3 अन्य सदस्यों को कोरोना संक्रमण हुआ है तब से मानो इंदौर के नाम से लोगो को भय सा लगने लगा है और लगे भी क्यों नहीं ? जिस प्रकार मध्यप्रदेश के इंदौर में दिन ब दिन कोरोना अपने पाँव पसार रहा है उससे देखकर तो हर व्यक्ति को डर तो लगेगा ही। इस भयानक बीमारी ने इंदौर जैसे महानगर में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, हॉस्पिटल नर्स तक इस भयानक बीमारी की चपेट में आकर असमय काल के गाल में समां गए है तो इस शहर का कोई व्यक्ति यदि अपने शहर में अब आये तो डर तो लगेगा ही ....... ???
जुन्नारदेव : हम बात कर रहे है ऐसे ही एक और व्यक्ति की जो हाल ही में इंदौर से अपने ट्रक के माध्यम से छिंदवाड़ा के ग्राम पंचायत पालाचौरई तहसील जुन्नारदेव आया है जिसके साथ उसका क्लीनर भी साथ गांव अपने घर आया है जैसे ही इस बात का पता आसपास के लोगो पता चला तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इस बात की सुचना दी गई जहा दोनों व्यक्तियो को कोरोंटीन के लिए छिंदवाड़ा भेजा गया I
ग्रामीणों ने मिट्टी के तेल, डेटोल और फिनाइल का मिश्रण से बनाया सैनिटाइज....
गौरतलब है कि कोरोना के प्रकोप के चलते लॉक डाउन और डिस्टेंस मेंटेन का पालन करते हुए आम नागरिकों के द्वारा एक ट्रक क्लीनर के घर को बाहर से आपस में मिलकर सैनिटाइज करने की सोची तत्पश्चात ग्राम वासियों ने ट्रक क्लीनर के घर को सैनिटाइज करने की मांग ग्राम पंचायत पालाचौरई की सरपंच और सचिव से की गई परंतु सरपंच और सचिव के द्वारा कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही ग्राम वासियों की इस संदर्भ में कोई मदद की गई जिसके चलते ग्राम वासियों ने कोरॉना के भय के कारण आपस में मिलकर मिट्टी के तेल डेटोल और फिनाइल का मिश्रण तैयार करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम वासियों के द्वारा क्लीनर के घर को बाहर से सैनिटाइज किया गया I



Comments (0)
Facebook Comments