पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का हार्ट अटैक से निधन, सुश्री उइके एवं कमलनाथ ने शोक प्रकट किये
Former MLA Manmohan Shah Batti dies of heart attack, Ms. Uike and Kamal Nath condole
पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का हार्ट अटैक से निधन, सुश्री उइके एवं कमलनाथ ने शोक प्रकट किये
अमरवाड़ा/छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक व भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया| वे बीते चार दिनों से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है|
एक प्रखर आदिवासी नेता के रूप में बट्टी को जाना जाता रहा है। वह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2003 में विधायक रह चुके हैं| रविवार शाम छह बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले दो अटैक आ चुके थे| जिसके बाद रविवार को उन्हें तीसरा अटैक आया। बता दें कि 2003 के विधानसभा चुनाव में मनमोहन शाह भाट्टी विधायक बने थे और 2008 के चुनाव में भी उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी और काफी कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था |
महामहिम सुश्री उइके एवं कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मनमोहन शाह बट्टी के निधन पर दुःख जताया है| उन्होंने लिखा-छिन्दवाड़ा ज़िले की अमरवाडा विधानसभा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। वही छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने भी ट्वीट कर कहा की मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री मनमोहन शाह बट्टी के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ।मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।




Comments (0)
Facebook Comments