राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
pgcollege
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में ओम हरि तथा विपक्ष में शिवम प्रथम
चित्रकला में दीक्षा ने मारी बाजी
निबंध प्रतियोगिता में उमरानाला कॉलेज की कुंजल डोंगरे रही विजेता
छिंदवाड़ा - राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार, प्राचार्य डॉ गोपाल जायसवाल के मार्गदर्शन, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह पूषाम के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय वाद विवाद, निबंध, चित्रकला तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता चांद कॉलेज के डॉ अमरसिंह ने की तथा निर्णायक की भूमिका डॉ अर्चना मैथ्यू, डॉ सीमा सूर्यवंशी व डॉ रचना लारिया ने की। प्रतियोगिता का संचालन कैंपस एंबेसेडर एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयोजक दिनेश साहू द्वारा किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम ओम हरि वानखेड़े पी जी कॉलेज, द्वितीय स्वेच्छा रघुवंशी चांद कॉलेज तथा उमेश साहू बिछुआ कॉलेज, तृतीय प्रतीक्षा डोले पी जी कॉलेज तथा विपक्ष में प्रथम शिवम मानकर पी जी कॉलेज, द्वितीय दीपक साहू पी जी कॉलेज, तृतीय कुंजल डोंगरे उमरानाला कॉलेज। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कुंजल डोंगरे उमरानाला कॉलेज, द्वितीय देविका मिनोटे बिछुआ कॉलेज, तृतीय मेघा लाडे पी जी कॉलेज। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा बंसोड़ पी जी कॉलेज, द्वितीय स्वप्निल विश्वकर्मा नारायण संगीत कला कॉलेज, तृतीय अंजली ब्रह्मे पी जी कॉलेज। स्लोगन लेखन में प्रथम ओम हरि वानखेड़े पी जी कॉलेज, द्वितीय स्वेच्छा रघुवंशी चांद कॉलेज, तृतीय दीपक साहू पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा रहे।


Comments (0)
Facebook Comments