बढ़ रहा भारत का सुरक्षा सामर्थ्य- विनोद गोंटिया, भाजपा के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
India's security capability is increasing - Vinod Gontia, BJP's three-day training class ends
बढ़ रहा भारत का सुरक्षा सामर्थ्य- विनोद गोंटिया, भाजपा के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
छिंदवाड़ा। पहले भारत की सरकारे सुरक्षा पर ध्यान नही देती थी।हमारे पास सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन भी नही थे।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुरक्षा संसाधन बढ़कर भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ाने का काम किये। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा संसाधन बढाकर भारत का सामर्थ्य बढ़ाया। भारत को शक्ति संम्पन्न बनाया और आज हम केवल अपनी ही नही बल्कि दुनिया के देशों की सुरक्षा करने के काबिल बन गए है। इस तरह 2014 के बाद अब भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ता ही जा रहा है। उक्त बाते मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया जी ने कही। वे भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के चौथे और अंतिम सत्र में भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर बोल रहे थे।इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी जी ने की।श्री विनोद गोंटिया ने आगे कहा कि डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी धुर राष्ट्रवादी रहे है।इसलिए जवाहरलाल नेहरू ने जब जम्मू कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा दिया तो उन्होंने इसका विरोध किया और काँग्रेस छोड़ दी।तब से उनके मार्गदर्शन में भाजपा धारा 370 का विरोध करती है। आज भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाई। नेहरू जी की नीतियों का नुकसान भारत को झेलना पड़ा। हमारी जमीनों पर चीन ने कब्जा कर लिया।आगे डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने जनसंघ बनाया।डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ के नीति और सिद्धांत रखा। आगे 1964 में जनसंघ ने मांग किया था कि अणु बम बनाया जाए।काँग्रेस चीन औरपाकिस्तान सहित विदेशी ताकतों से जुड़ी है इसलिए भारत की शक्ति बढ़ाने का विरोध करती रही और कर रही है।भाजपा की सरकार भारत की शक्ति बढ़ाने के लिए तत्पर है। आज हमारी सरकार लगातार शक्तिशाली मिसाइल खरीद और बना रहे है। हमने सुखोई, ब्रह्मोस, राफेल जैसी मिसाइलें खरीदे और काँग्रेस इसका विरोध करती रही। हमने तेजस बनाया।अब हिंदुस्तान टेक्नोलॉजी के साथ दूसरे देशों से समझौते कर रहा है।हम बड़ी से बड़ी महत्वपूर्ण सड़के बना रहे है ताकि सुरक्षा संसाधन का उपयोग किया जा सके और काँग्रेस के लोग इसका विरोध कर रहे है।हम ऐसी सड़के बना रहे हसि जहाँ हवाई जहाज उतार रहे है। इस तरह भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ता ही जा रहा है।ये सब हमारी विचारधारा और हमारी सरकारों के कारण हो रहा है।
मोदी जी के युग परिवर्तन के कारण दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है - रमेश भटेरे
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के त्रिदिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग के द्धितीय सत्र में 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन विषय पर अपनी बात रखते हुए बालाघाट भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे के द्वारा कहा गया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ -सबका विकास के नारे को साकार करते हुए न सिर्फ देश की समृद्धि और सुरक्षातंत्र को मजबूत किया बल्कि विकास के नये आयाम गढ़े है।सन 2014 के पहले की सरकारो ने जो नही किया वो सबकुछ मोदी सरकार ने कर दिखाया। 2014 के बाद युग परिवर्तन हुआ है। पहले अमेरिका ने मोदी जी को वीजा देने के लिए मना कर दिया था। आज मोदी जी द्वारा किये गए भारत के नवनिर्माण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी जी का पलक पावड़े बिछाकर इंतजार करते है। मोदी जी भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने अमेरिका के वाइट हाउस को संबोधित किया।क़ई बरसो से देश की जनता के सपनो का राम मंदिर अब निर्माणाधीन है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई।धर्मांतरण पर कानून, तीन तलाक की कुप्रथा खत्म की गई।ऐसे -ऐसे ठोस और परिवर्तनकारी निर्णय लिए गए जिससे आज मोदी जी को दुनिया के देश भी आशा भरी निगाहों से देख रहे है।पूरी दुनिया मे मोदी जी ने योग का महत्व बताकर भारत का डंका बजा दिया है।आज विश्व योग दिवस 21 जून को पूरी दुनिया मे मनाया जाता है। कोरोना के लिए इतने कम समय मे वैक्सीन बना ली।यही युग परिवर्तन की बेला है।ऐसे युगांतरकारी परिवर्तनों से निश्चित ही भारत परम वैभव को पायेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। रमेश भटेरे ने कहा आगे कहा कि आजादी के बाद जो सरकारें बनी उन्होनें राष्ट्रवाद के भाव से कार्य नहीं किया जिससे हमारी सेना कमजोर हुई और चीन तथा पाकिस्तान ने हमारी भूमि पर कब्जा किया। इन सरकारों के समय व्यक्तिवाद,परिवारवाद व तानाशाही का युग प्रारंभ हुआ। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, आतंकवाद और तृष्टिकरण की राजनीति का पर्दापण भी हुआ, इतिहास की इस धारा को मोड़ते हुए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी ने समृद्ध, सुरक्षित, मजबूत और गौराविंत भारत के निर्माण की नींव गढ़ी जिसे आगे बढ़ाने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। इस सत्र की अध्यक्षता छिंदवाड़ा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार जी द्वारा की गई।
इसके पूर्व तीसरे दिन के प्रथम सत्र में कन्हैया जी ने हमारा विचार परिवार विषय ओर मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता छिंदवाड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं विषय पर महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने मार्गदर्शन दिया।इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वैशाली महाले ने अध्यक्षता की। अंत मे समापन सत्र के बाद भाजपा के छिंदवाड़ा जिला प्रभारी संतोष पारिख जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी और पूर्व जिलाध्यक्ष पण्डित रमेश दुबे जी का उद्बोधन हुआ।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, भाजपा के जिला प्रभारी संतोष पारिख,भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी,पण्डित रमेश दुबे,रमेश पोफली,नरेंद्र परमार,ठाकुर दौलतसिंह,नाना मोहोड़,ताराचंद बावरिया,नत्थनशाह,उत्तम ठाकुर,आशीष ठाकुर,अजय चौरे,संतोष जैन,विजय झांझरी,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वैशाली महाले,महामंत्री कांता ठाकुर, परमजीत सिंग विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रियवर सिंह, राहुल मोहोड़, योगेश सदारंग, श्रीमती मीनाक्षी खुरसंगे, योगेश साहू, श्रीमती वर्षिका संजय अग्रवाल, कमलेश उईके, हजारी साहू, जिला मंत्री अरूण चंदेल, रामेश्वर खोडे, मनोज नेमा, श्रीमती योगिता बोडखे, दर्शन मिगलानी, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती भारती देशवाडे, अनिल गुप्ता, अलकेश लाम्बा, दिनेशकांत मालवीया, संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, अर्पण मैद, विपिन बनवारी, पीयूष बत्रा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, संतकुमार यदुवंशी, ओम पटेल, जितेन्द्र चौरे, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, कमलेश वर्मा, कामेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मीकांत नागरे, विष्णु लेंडे, सुनील रबड़े, अरविंद सूर्यवंशी, नीरज चौहान, दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबड़े, शैलेन्द्र पालीवाल, सदन साहू, राजेश दुबे, देवीलाल पाल, मनीष यादव(सोनू), कमलेश धुर्वे, नवजीत जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, सुनील मर्सकोले, शैलेन्द्र पटेल, विनोद चंद्रवंशी, राजेश डेहरिया, सोनू सरसवार, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, पवन बंजारा, वरिष्ठ भाजपा नेता,जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य,मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री,समस्त मोर्चाे के जिलाध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने मंच संचालन किया।
कार्यकर्ताओ ने संभाली थी व्यवस्था
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वर्ग की बेहतरीन व्यवस्था बनाये रखी। तीन दिन तक व्यवस्थापकों ने भोजन ,पानी,आवास,सुरक्षा, सहित अन्य व्यवस्थाएं बनाई।
जिला कार्यशाला के व्यवस्था में लगे सभी व्यवस्थापकों का सम्मान किया गया जिसमें पंजीयन व्यवस्था में पीताम्बर डोडानी, पंकज पाटनी, घनश्याम पंजवानी, अरूण आड़े, प्रतीक दामोदर, तरूण किनडा, विजय नामदेव, मनीष निर्मलकर, जितेन्द्र मालवी, संजीव साहू, स्वागत में श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती गरीमा दामोदर, श्रीमती लक्ष्मी केवलारिया, श्रीमती पूनम कटरे, मंच सभाकक्ष परमजीत सिंह विज, भोजन व्यवस्था बिट्टू विवेक मंडराह, अंकित तिवारी, अनुज मल्होत्रा, आवास व्यवस्था मोरेश्वर हिवसे, कुंदन मिगलानी, बामन सावले, घस्सु अतर अहमद, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, आवास स्थल व्यवस्था लवली मक्कड़, मास्क सेनिटाईजर नितिन खंडेलवाल, फूलमाला बबलू पराते, मंगेश कपाले, मंच व्यवस्था टीकाराम चन्द्रवंशी, डिजीटल संख्यात्मक प्रतिवेदन एवं फोटो दीपक कोल्हे, अर्पण मैद, पीयूष बत्रा, योगा क्लास अंकित सोलंकी प्रभारी, शषि तिवारी प्रशिक्षक, मनोरंजन अरविंद राजपूत, पप्पू ठाकुर, संतोष जैन सरल, मंच पर अन्य व्यवस्था सुरील परतेती, जीतसिंह ठाकुर, स्वच्छता व्यवस्था मनेष सोनी, राजकुमार गोनेकर, नरेन्द्र चौकसे, सभागार व्यवस्था शरद बेंडे, श्यामराव कपाले, सत्येन्द्र सेमेकर, श्रवण शर्मा, थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक चिकित्सा डॉ. दशरथ साहू, डॉ. कृष्णा हरजानी, डॉ. मेघा वास्त्री, डॉ. अखिलेश पवार, रामा कहार, वर्गगीत नथनशाह कवरेती, ठाकुर प्रियवर सिंह, मनोज नेमा, अरूण चंदेल, योगेश साहू, श्यामराव कपाले, नितिन तिवारी, मीडिया संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, रोशन सिगनापुरे, पार्किंग व्यवस्था चंद्रकुमार बटके, सुरक्षा व्यवस्था अरूण गदरे, माइकल पहाड़े का सम्मान किया गया ।


Comments (0)
Facebook Comments