अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमिपूजन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा सुंदरकाण्ड का पाठ एवं मिष्ठान वितरण
Sunderkand will be read in BJP office
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमिपूजन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा सुंदरकाण्ड का पाठ एवं मिष्ठान वितरण
छिंदवाड़ा। 500 वर्षो की कड़ी तपस्या और कई वर्षो के त्याग और समर्पण के बाद वह शुभ घड़ी आ गई है जिसका सभी भारतवासियों को इंतजार था कि अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर बने । श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा 5 अगस्त को होने जा रहा है । इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होंगे । नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, महापौर श्रीमती कान्ता सदारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आज दिनांक 05 अगस्त को सुबह 10.30 बजे सुंदरकाण्ड का पाठ के साथ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी का पूजन अर्चन के पश्चात् मिष्ठान वितरण किया जाएगा । नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है एवं नगरवासियों से अपील की है कि सभी अपने घरों पर भगवा पताका लगाए, दीप जलाएँ, अपने आंगन को रंगोली से सजाएं एवं घरों में रोशनी करके इस अवसर को ऐतिहासिक बनाएँ ।


Comments (0)
Facebook Comments