मॉडल रेल्वे स्टेशन में फहरा देश की आन-बान और शान का प्रतीक जिले का सबसे ऊचा और बड़ा तिरंगा, बना आकर्षण का केन्द्र

The model railway station hoisted in the country's highest and largest tricolor, symbol of pride and pride, became the center of attraction.

मॉडल रेल्वे स्टेशन में फहरा देश की आन-बान और शान का प्रतीक जिले का सबसे ऊचा और बड़ा तिरंगा, बना आकर्षण का केन्द्र
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

मॉडल रेल्वे स्टेशन में फहरा देश की आन-बान और शान का प्रतीक जिले का सबसे ऊचा और बड़ा तिरंगा, बना आकर्षण का केन्द्र

 

छिंदवाड़ा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचाई पर देश की आन-बान और शान का प्रतीक जिले का सबसे ऊचा और बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया। रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया से निजी एजेंसी को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सोमवार को निजी एजेंसी सामान लेकर मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंची और पूरी रात कार्य कर पोल खड़ा कर के झंडा फहराया। इतनी ऊंचाई पर रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा झंडा फहरने से अब शहरवासियों को इसका दीदार दूर से ही होगा। एजेंसी द्वारा स्टेशन परिसर में सौ फीट की ऊंचाई वाला हाइमास्ट पोल क्रेन की सहायता से लगाया गया है। जिसमें तीन रंगों वाला बड़ा प्यारा तिरंगा हवा में फहरा। देश के अन्य स्टेशनों की तरह छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में भी अब राष्ट्र ध्वज आकर्षण का केन्द्र होगा। बताया जाता है कि झंडे की लंबाई एवं चौड़ाई 20 बाई 30 फीट है और कलकत्ता से 100 मीटर का मोमेंटम फ्लैग यहा लाया गया है जिसे मंगलवार को लगाया गया। झंडा लगने के बाद से मॉडल रेल्वे स्टेशन लोगो के आकर्षण केन्द्र बना हुआ है। सुबह से बड़ी संख्या में लोग इस झंडे को देखते स्टेशन पहुच रह है। स्टेशन में 100 फीट ऊचा झंडा लगाये जाने पर दपूमरे जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं जिले के प्रभारी सांसद कैलाश सोनी एवं डीआरएम नागपुर का आभार जताया है।