भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने किया सीसी रोड, मोक्षधाम में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन
BJP District President Vivek Bunty Sahu did Bhoomipujan for the construction of Teen Shed in CC Road, Mokshadham
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने किया सीसी रोड, मोक्षधाम में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन
छिंदवाड़ा। स्व. प्रतुलचंद द्विवेदी वार्ड क्रमांक 48 में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सी सी रोड एवं मोक्षधाम में टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन किया। भूमिपूजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रदेश में 15 सालों तक भाजपा की सरकार रही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया। भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा नगरपालिका से लेकर नगर निगम तक के कार्यकाल में छिंदवाड़ा नगर को सर्वसुविधायुक्त बनाने में कोई कसर नहीं की।छिंदवाड़ा को मॉडल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया है।छिंदवाड़ा नगर में चमचमाती सड़के भाजपा की ही देन है।घरों-घरों सहजता से नलों से पीने योग्य पानी 24 घण्टे बिजली की सुविधा सब भाजपा के प्रयासों से मिल रहे है।।वार्ड 48 में ही 6 करोड़ से ज्यादा के काम हुए है।आज 10 लाख की लागत की सड़क और एक लाख की लागत से तीन शेड का भूमिपूजन किया गया है। वर्तमान में केन्द्र में एवं राज्य में भाजपा की सरकार है नगरनिगम में भाजपा का महापौर एवं प्रत्याशी होंगे तो विकास कार्य और तीव्र गति से होगा । मोदी जी आवास योजना के माध्यम से जनता के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके घर बनाने का सपना पूरा कर रहे है, घर बनाने के लिए ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये सीधे बैंक खाते में डाल रहे है।कमलनाथ और कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किये है। कांग्रेसियों ने जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से सिर्फ अपने घर भरे है। जनता को ठगा है और छला है। अब जनता कांग्रेस की हकीकत जान चुकी है इसलिए कांग्रेस को घर बिठाने काम कर ही है । श्री साहू ने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवाओं एवं असहाय लोगों को मदद पहुंचा रही है । जिस प्रकार पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जो सहयोग रहा है उसी प्रकार हमें आपका आषिर्वाद हमेशा मिलता रहेगा । नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमने जमीनी स्तर तक किया है । योजनाओं के हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाया है । छिंदवाड़ा के विकास में हमेशा भाजपा सरकार ने काम किया है । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, महापौर कांता योगेश सदारंग, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व पार्षद लमिया मरावी, महामंत्री अमरसिंग मरावी, राज गोनेकर, ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, अनुज मल्होत्रा, संदीप राउत, बबलू पराते, पुरुषोत्तम भार्गव, राहुल भट्ट, साजिद मीर अली, मोंटी शर्मा, सूरज पटेल, सचिन काले, जितेंद्र राय, महेश चौकसे, अनिता कुमरे, ममता युवनाती, सियावती धुर्वे, बीरेन्द्र शुक्ला, मोइद्दीन भाई, बबलू मालवी, श्रीवास्तव जी सहित संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments