भाजपा नेताओं ने की पूर्व CM के OSD पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

BJP leaders demand registration of FIR on former OSD

भाजपा नेताओं ने की पूर्व CM के OSD पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे ( CTN भारत )

भाजपा नेताओं ने की संजय श्रीवास्तव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

लाॅकडाउन की अवधि में दिल्ली एवं भोपाल से छिंदवाड़ा आये थे संजय श्रीवास्तव के खिलाफ बिना कोरोना जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक को भाजपा नेताओ ने दिया पत्र....

छिंदवाड़ा - वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लाॅकडाउन की घोषणा की गई है । कोई भी व्यक्ति बगैर कोरोना जांच के जिले में प्रवेश नहीं कर सकता । किन्तु संजय श्रीवास्तव जो कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निजी कर्मचारी है, लाॅकडाउन अवधि में इन्होंने दिल्ली एवं भोपाल की यात्रा कर छिंदवाड़ा पहुंचे है । छिंदवाड़ा पहुंचने पर इनका कोरोना परीक्षण नहीं किया गया, ना ही इन्हें 14 दिन के लिये क्वारंटाईन किया गया है । जिसको लेकर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा नेता विजय झांझरी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से संजय श्रीवास्तव के विरूद्ध एफ.आई.आर. कर केस दर्ज करने की मांग की एवं इस हेतु जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाने एवं साथ ही जिन-जिन लोगों से इनका संपर्क हुआ है सभी को क्वारंटाईन में रखकर जांच करवाने हेतु आवेदन दिया गया । आवेदन देते समय भाजपा प्रतिनिधि मंडल में योगेश सदारंग, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, अलकेश लाम्बा, अनुज पाटकर, जितेन्द्र राय, अलकेश जैन, अरविंद राजपूत, एवं दिनेशकांत मालवीया उपस्थित रहे  ।