जल्द दौड़ेगी छिंदवाड़ा और नागपुर के बीच में ट्रेन, छिंदवाड़ा नागपुर रेलवे ब्रॉडगेज का सीआरएस हुआ कंप्लीट
Now the train between Chhindwara and Nagpur will run soon, CRS completes Chhindwara Nagpur railway broad gauge
जल्द दौड़ेगी छिंदवाड़ा और नागपुर के बीच में ट्रेन, छिंदवाड़ा नागपुर रेलवे ब्रॉडगेज का सीआरएस हुआ कंप्लीट
छिंदवाड़ा। आखिरकार 2 साल के लंबे इंतजार के बाद छिंदवाड़ा नागपुर रेलवे ब्रॉडगेज का सीआरएस कंप्लीट हुआ अब छिंदवाड़ा के निवासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है कि छिंदवाड़ा से नागपुर रेलवे ब्रॉडगेज लाइन जल्द चालू होगी। सीआरएस में स्पेशल ट्रेन 9 बोगियों के साथ रवाना हुई जिसमें 19 मिनट में 92 प्रति किलोमीटर की स्पीड से भीमालगोंडी से भंडारकुंड पहुंची स्पेशल ट्रेन में 20 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 मिनट में पूरी की रेलवे आला अधिकारियों ने बताया कि भीमालगोंडी से भंडारकुंड तक 20 किलोमीटर का क्षेत्र का सीआरएस नहीं होने की वजह से 2 साल से नागपुर छिंदवाड़ा ट्रेन मार्ग चालू नहीं हो पा रहा है रिपोर्ट में सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही शुरू हो सकती है छिंदवाड़ा नागपुर ब्रॉड गेज रेल सेवा।


Comments (0)
Facebook Comments