जय श्री राम के जयघोष और आतिशबाजी की गड़गड़ाहट से शहर हुआ गुंजायमान, शाम को घर-घर मनाई जायेगी दीपावली...

The whole of India resounded with Jai Shri Ram

जय श्री राम के जयघोष और आतिशबाजी की गड़गड़ाहट से शहर हुआ गुंजायमान, शाम को घर-घर मनाई जायेगी दीपावली...
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

जय श्री राम के जयघोष और आतिशबाजी की गड़गड़ाहट से शहर हुआ गुंजायमान, शाम को घर-घर मनाई जायेगी दीपावली...

 


छिंदवाड़ा। आज का दिन वाकई पुरे देश वासियो के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक है, आज करोडो  हिन्दुओ का लगभग 500 वर्ष पुराना सपना पूरा हुआ है, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के  रामभक्त वर्षो से अयोध्या में मर्यादा पुरुर्षोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण का इंतजार कर रहे थे, बरसो से चली आ रही लंबी क़ानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार देश के सर्वोच्च न्यायलय ने विगत दिनों आयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था, उसके बाद से ही जल्द से जल्द मंदिर निर्माण शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था, बुधवार को वो दिन भी आ ही गया जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वम अयोध्या पहुचे और भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर की आधारशिला रखी, पुरे देश में वर्षो पुराने सपने को पूरा होने की ख़ुशी साफ दिखाई पड़ रही है हर तरफ वातावरण धर्ममय बन गया है, इसमें छिन्दवाड़ा भी कही पीछे नही रहा, जैसे ही अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए पहली ईट रखी वैसे ही सम्पूर्ण जिले में प्रत्येक मठ मंदिर सहित गली मोहल्लो में जगह जगह रामभक्त श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ एव श्रीराम नाम कीर्तन किया, इस दौरान हर तरफ रामभक्त अनुयायियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, हर तरफ भगवा पताकाये और बड़े बड़े भगवा ध्वज लहरा रहे थे, मंदिरो में राम भजन के साथ विशेष पूजन अर्चन किया गया, जय श्री राम के जय घोष और आतिशबाजी की गडगड़ाहट से पूरा शहर गूंज हो उठा, लोगो द्वारा जगह जगह प्रसाद और मिष्ठान वितरण का आयोजन भी किया गया,  छिन्दवाड़ा के लिए ये पल किसी ऐतिहासिक घटना से कम नही थे, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की ख़ुशी हर्ष उल्लास उमंग हर चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रही थी, राम भक्तो ने शहर को राममय कर दिया था।

शाम को मनाई जाएगी घर-घर में दीपावली

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की ख़ुशी में शाम को घर-घर दीपावली मनाई जायेगी, हर घर के आंगन में सुन्दर रंगोली के साथ भूमिपूजन की संध्या पर दीपक जलाए जायेंगे, शाम को अँधेरा होते ही पूरा शहर दीपों की रौशनी से जगमगाएगा, राम भक्तो ने अपने अपने घरो को भी अयोध्या के तर्ज पर आकर्षक विधुत साज सज्जा कर दुलहन की तरह सजाया है, हर वर्ग के लोग राम की भक्ति में डूबा हुआ  है।