छिंदवाड़ा जिले की सीमा में घूम रहे हाथियों को पकड़ेगा वन विभाग

छिंदवाड़ा जिले की सीमा में घूम रहे हाथियों को पकड़ेगा वन विभाग
दीपक कोल्हे

छिंदवाड़ा जिले की सीमा में घूम रहे हाथियों को पकड़ेगा वन विभाग                                      

 

 नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा की बीच में प्रवेश कर चुके दो जंगली हाथियों को वन विभाग पकड़ने की तैयारी कर ली है और फिर पर्यटकों को टाइगर सवारी कराने के लिए इनका उपयोग करेगा केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दोनों हाथियों को पकड़ने की मंजूरी दे दी है पिछले साल बांधवगढ़ क्षेत्र से चार जंगली हाथी पकड़े गए थे जो अब बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पर्यटकों को सैर कराने के लिए आ रहे हैं प्रदेश में जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है 44 हाथियों का एक झुंड बांधवगढ़ में सक्रिय है तो दो हाथी नरसिंहपुर तक पहुंच गए थे मैदानी क्षेत्र के पहुंचने ने के कारण इन हाथियों ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने केंद्रीय वन मंत्रालय से दोनों हाथियों पकड़ने की अनुमति मांगी थी केंद्र से मंजूरी मिलने के पहले ही हाथियों ने अपना नया रास्ता मोड़ लिया और छिंदवाड़ा जिले में हर्रई के जंगल में पहुंच गए यह मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह क्षेत्र होने के कारण वनअफसर ज्यादा तनाव में आ गए उन्होंने केंद्रीय वन मंत्रालय से फिर से बात की तो मंत्रालय ने हाथियों को पकड़ने की इजाजत दे दी उल्लेखनीय है कि दोनों हाथियों ने नरसिंहपुर में गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया और अब छिंदवाड़ा के जंगल में दहशत के कारण बने हुए हैं दोनों हाथियों को पकड़ने के लिए वन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगा इस दौरान हाथियों को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा फिर उन्हें बांधवगढ़ नेशनल पार्क में रखकर टाइगर सफारी के पर्यटकों को घुमाने की ट्रेनिंग दी जाएगी l

 

दोनों हाथियों को पकड़ने की अनुमति मिल गई है जल्द ही वन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगा l

राजेश श्रीवास्तव चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन मध्य प्रदेश