शिवराज सरकार मक्का उपज पर किसानों को देगी प्रोत्साहन राशि - विवेक बंटी साहू ....

BJP District President Vivek Bunty Sahu demanded the Chief Minister during the Assembly by-election campaign.

शिवराज सरकार मक्का उपज पर किसानों को देगी प्रोत्साहन राशि - विवेक बंटी साहू ....
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे  CTN भारत, छिंदवाड़ा 

शिवराज सरकार मक्का उपज पर किसानों को देगी प्रोत्साहन राशि - विवेक बंटी साहू ....

विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री से की माँग....

छिंदवाड़ा। प्रदेश नेतृत्च के निर्देश पर विगत एक सप्ताह से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू डबरा एवं भांडेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर आज वापस छिंदवाड़ा पहुंचे । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि कल डबरा में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री  को छिन्दवाड़ा के मक्का उत्पादक किसानों की समस्या के बारे में बताया और मुख्यमंत्री से माँग की कि मक्का उत्पादक किसानों को सरकार की तरफ से सहयोग की जरूरत है , छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मक्का उत्पादक जिला है । भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू की माँग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है , किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा तथा शीघ्र ही मक्का की फसल पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी । चर्चा के दौरान गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी एवं सिवनी विधायक मुनमुन राय भी उपस्थित थे । 

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कमलनाथ ने ऋण माफी, बोनस आदि फर्जी घोषणाएं कर सरकार तो बना ली थी किन्तु सरकार बनने के बाद सारी घोषणाएं धरी की धरी रह गई और 15 महिने में सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चला जिससे नाराज होकर इन्हीं के मंत्री और विधायकों ने अपना इस्तीफा देकर शिवराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने जन समर्थन लेने के लिए उपचुनाव में आए है । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि उपचुनाव के सभी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है । आगामी 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और मजबूत होगी जिससे जनहित के कार्यो को गति मिलेगी ।