कर्मचारी की बिदाई में पहुंचे सहायक आयुक्त, दी गई भावभीनी विदाई
The assistant commissioner arrived at the employee's parting, was given a heartfelt farewell
कर्मचारी की बिदाई में पहुंचे सहायक आयुक्त, दी गई भावभीनी विदाई
छिंदवाड़ा/बिछुआ। बिछुआ से 15 किमी स्थित भिमालगोदी आदिवासी बालक आश्रम में पदस्थ गणपत मर्सकोले जो कि भृत्य के पद पर सेवानिवृत्त होने पर बिदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से सहायक आयुक्त श्री बरकड़े के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह परिहार एवं पूर्व बीईओ के.के. पाटिल की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ भृत्य गणपत भाऊ के कार्य की सभी अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें ससम्मान साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मोके पर सहायक आयुक्त सहित शांताराम ठाकरे, किसन सोमकुवर, अनुराग शर्मा, देवानंद नागरे, रमेश पराड़कर,निलेश ठाकरे, प्रवीण देशमुख, एवं हाई स्कूल भिमालगोदी स्टाफ मौजूद रहे।


Comments (0)
Facebook Comments