पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया सीएम हाउस खाली - शुभ मुहूर्त में शिफ्ट होंगे शिवराज सिंह चौहान
Ex.Chief Minister Kamal Nath vacated CM House - Shivraj Singh Chauhan will shift in auspicious time
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया सीएम हाउस खाली, शुभ मुहूर्त में सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे शिवराज सिंह चौहान...
सत्ता परिवर्तन के दो महीने बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस खाली कर दिया है| अब शुभ मुहूर्त देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस में प्रवेश करेंगे | सीएम शिवराज वर्तमान समय में 74 बंगला में निवास कर रहे हैं।
सीएम हाउस खाली करने के बाद कमल नाथ अब श्यामला हिल्स पर ही मुख्यमंत्री निवास के सामने वाले बंगले में रहेंगे। हालांकि इस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं. वहां से वापस आने के बाद वह सीधे अपने निवास स्थान जाएंगे। इधर, मुहूर्त देखकर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री निवास में रंग रोगन कुछ नए निर्माण पर बड़ी राशि खर्च की गई थी।
दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कमलनाथ इस बंगले में जून 2019 में शिफ्ट हुए थे। वे करीब 11 महीने इस बंगले में रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पिछले तीन कार्यकाल में सबसे ज्यादा 13 साल से अधिक समय तक इस बंगले में रहे हैं।


Comments (0)
Facebook Comments