रखरखाव के आभाव में दम तोड़ते ट्रैफिक सिग्नल
शहर की यातायात व्यवस्था बेलगाम, सुधार के लिए बस बैठको और कागजो में हो रहे प्रयास
शहर की यातायात व्यवस्था बेलगाम, सुधार के लिए बस बैठको और कागजो में हो रहे प्रयास....
छिन्दवाड़ा - कहने के लिए तो छिन्दवाड़ा सीएम कमलनाथ का गृह जिला है। वही कमलनाथ को सीएम बने लगभग एक साल होने को है। उसके बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था आज भी भगवान भरोसे बेलगाम है। हर तरफ अव्यवस्थाओ का आलम पसरा है। यातायात व्यवस्था में सुधार के अभी तक जो भी प्रयास हुए है वो बस बैठको और कागजो तक ही सिमित है जमीन पर कुछ भी सुधार होता नजर नही आ रह है। ज्ञात हो की जिले का सांसद जिला सड़क सुरक्षा समिति का अध्यक्ष होता है और वर्तमान में जिले के सासंद सीएम के पुत्र नकुलनाथ है उसके बावजूद यातायात बेलगाम स्थिति में है। सड़क सुरक्षा समिति गुम हो गई है। छह माह पूर्व एक बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी जिसमे सांसद की मौजूदगी में अनेक निर्णय लिए गए थे मगर आज तक किसी भी निर्णय में अमल नही हो सका है। बस कागजो तक ही बात सिमित है की यातायात सुधार के लिए ये होगा वो होगा ये रास्ता वन वे होगा, यहा डिवाइडर बनेगा, इन रास्तो को अतिक्रमण हटाकर चौडा किया जायेगा, तिराहों चौराहो पर सिग्नल लगाये जायेंगे, शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाको में पार्किंग स्थल का निर्माण होगा ऐसे अनेको फैसले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए थे जिसमे से एक पर भी अब तक काम शुरू नही हो सका है।

- रखरखाव के आभाव में दम तोड़ते शहर के ट्रैफिक सिग्नल, नया सिग्नल लगे छह माह से ज्यादा समय बिता मगर अब तक नही हुआ चालू
शहर के सबसे व्यस्त फव्वारा चौक का ख़राब ट्रैफिक सिग्नल तक ठीक नही हो पा रहा है। और जो सिग्नल चालू है वो भी जर जर हालत में पहुच गए है। वही सत्कार तिराहे का सिग्नल तो कबाड़ बन गया है न ढंग से उसकी हरी लाल लाइटे दिखाई देती है न टाइमिंग बताने वाली घड़िया चालू है।यातायात थाने के सामने वाले सिंग्लन को तो लोग मजाक समझते है कहने के लिए सामने यातायात थाना है उसके बावजूद वहा एक भी यातायात कर्मी नजर नही आता, हमेशा वाहन चालक नियमो को अनदेखा कर खुलेआम रेड लाईट जम्प करते नजर आते है। वही कुछ दिन पूर्व लाखो रुपये खर्च कर शिवाजी चौक ELC में भी सिग्नल लगाया गया है, जिसे लगे दो माह से ज्यादा समय हो गया है मगर अभी तक चालू नही हो पाया है, वर्तमान स्थिति देखकर तो लगता है की सिग्नल लगे लगे ही कबाड़ हो जायेगा चालू होने की कोई सम्भावना दिखाई नही देती।
- शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे भी बने शोभा की सुपारी
- लालबाग चौक में लगा सीसीटीव्ही कैमरा पड़ा कचरे के ढेर में
कहने के लिए शहर के हर तिराहे चौराहे में पुलिस द्बारा सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है जो आज शोभा की सुपारी बने हुए है। यातायात पुलिस अगर इसका सही से प्रयोग करे तो नियम तोड़ने वाले वाहन चालको पर ई चालान भेज कर भी कार्यवाही की जा सकती है मगर सीएम के गृह जिले में ऐसा भी नही हो पा रहा है। और वही अधिकारी बोलते है की हम छिंदवाड़ा को स्मार्ट सिटी बना रहे है


Comments (0)
Facebook Comments