श्री सुंदरकांड ग्रुप द्वारा मनाया जायेगा तीन दिवसीय भव्य राम जन्मोत्सव समारोह
Three days will be celebrated by Shri Sundarkand Group Grand ram birthday celebration
श्री सुंदरकांड ग्रुप द्वारा मनाया जायेगा तीन दिवसीय भव्य राम जन्मोत्सव समारोह
- कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने सौंपी जबावदारी
छिंदवाड़ा। श्री सुुंदरकांड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा प्रति शनिवार को लोगों के बुलावे पर निः शुल्क सुंदरकाण्ड पाठ के अलावा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे नेत्र शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं गरीब जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है । साथ ही गु्रप द्वारा विगत् 4 वर्षो रामनवमीं के पावन पर्व पर दो दिन पूर्व से ही उत्सव मनाया जाता है । जिसमें भव्य रैली और विशाल भण्डारे के आयोजन साथ अखण्ड रामायण पाठ की जाती है । गु्रप के प्रमुख शुभम कसार ने बताया कि विगत् वर्ष कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते गु्रप द्वारा तैयारियाॅ होने के बावजूद शासन के निर्देश पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था । परंतु इस वर्ष शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करते हुये दिनांक 19 से 21 अप्रैल तक भव्य रामजन्मोत्सव मनाये जाने को लेकर दिनांक 07 फरवरी दिन रविवार को छोटा तालाब के समीप च्वाईस फेमिली के उपर हाॅल में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग ग्राम से उपस्थित सदस्यों एवं नगर के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री सुंदरकाण्ड ग्रुप द्वारा चार फाटक से सुक्लूढाना तक सजावट की जायेगी एवं दिनांक 19 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 4 बजे कुण्डीपुरा थाने के पास से, गांधी गंज, शनिचरा, श्याम टाकीज एवं चार फाटक तक भव्य रैली का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर अक्षय ठाकुर, प्रदीप भारती, कैलाश उइके, मनोहर रघुवंशी, हर्षित साहू, नितेश नागवंशी, संजू दादा, अरविन्द विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, अश्वनी, अविराज, राहुल, सतीश, अभिषेक ठाकुर, संतोष बंशकार, अनय कसार, अभिषेक ठाकुर, रंजीत साहू, सुमित यादव, टीनू मालवी, आकाश कहार, शेन्की भाई, आकाश गुप्ता, चंदन बंदेवार, अखिलेश मालवी, टंटू मासाब (ढोलक वादक), किसन लल्ला, हर्षित रघुवंशी, प्रमोद मालवीय, बब्बर कसार, सुन्नू बंशकार, सागर कसार, विवेक सिकंदरपुरे, जितेन्द्र नाथ, अरविंद मालवी, चंचलेश ठाकरे, अरविंद राजपूत, अभिषेक सिकंदरपुरे, जय चन्द्रवंशी, नरेन्द्र डोले आदि उपस्थित रहे । गु्रप के प्रमुख शुभम कसार ने बताया कि ग्रुप द्वारा रामनवमीं की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है, जिसमें कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जायेगी ।


Comments (0)
Facebook Comments