कोरोना वायरस के चलते पुलिस की मदद के लिए आगे आये आम लोग

Common people came forward to help the police due to Corona virus

कोरोना वायरस के चलते पुलिस की मदद के लिए आगे आये आम लोग
रिपोर्ट - संजय राय, चौरई

कोरोना वायरस के चलते पुलिस की मदद के लिए आगे आये आम लोग

कोरोना वायरस के चलते पुरे भारत में लॉकडान किया गया है ऐसे में रात दिन से आम नागरिको की सेवा में तत्पर जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग भी अपनी जान जोखिम करते हुए दिन रात किये हुए है इसी को देखते हुए भी कुछ समाजसेवी भी पुलिस की मदद में आगे अपने हाथ बढ़ाते हुए देखने को मिले छिंदवाड़ा जिले के चौरई नगर के व्यापारी द्वारा गर्म पानी पीने के लिए 16 वैक्यूम बॉटल पुलिस कर्मचारियों को दिया गया। उद्देश्य यह कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान 24 घंटे में कही भी गरमपानी पी सकें। गर्म पानी पीने से कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचने में कुछ राहत मिल सके इस उद्देश्य से व्यापारी द्वारा पुलिस कर्मियों को वैक्यूम बॉटल दिया गया।


इसी काम को देखते हुए आप सभी से निवेदन है कि हम भी अपनी-अपनी जगह पर अपने-अपने स्तर से उन पुलिस कर्मचारियों की  मदद करे जो हमारे लिए अपनी जान की परवाह किये बिना हमारी रक्षा में लगे हुए हैं।