मध्य प्रदेश में 1 से 12वीं तक स्कूल खोलने पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान
CM Shivraj's big statement on opening schools in Madhya Pradesh from 1st to 12th
मध्य प्रदेश में 1 से 12वीं तक स्कूल खोलने पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूल खोले जाने को लेकर सीएम शिवराज ने बड़ी बात कही है। दरअसल आज प्रदेश में कोरोना समीक्षा बैठक करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि एक्सपर्ट से चर्चा के बाद ही 1 से 12वीं तक स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। सीएम शिवराज कोरोना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के स्कूल खोलने के फैसले पर भी राज्य शासन द्वारा नजर बनाए रखा गया है। वहीं इन सभी कारकों पर विचार करने के बाद ही प्रदेश में स्कूल खोलने पर फैसला लिया जा सकेगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 3 दिन से कम आ रहे हैं। वहीं राजधानी भोपाल-इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में कोरोना केस कम होने अच्छे संकेत हैं। प्रदेश के अस्पतालों में भी कम संख्या में मरीजों की भर्ती हो रही है। इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में अभी 67945 एक्टिव मामले हैं। देश में भी कोरोना के समय कमी देखी जा रही है।
सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना की टेस्टिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन फिलहाल 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा गया है। इस दौरान दूसरे राज्य पर नजर बनाए रखने के साथ ही साथ एक्सपर्ट की राय लेनी भी अनिवार्य होगी। दूसरे राज्य स्कूल खोलने पर क्या निर्णय लेते हैं इस मामले में विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं बैठक में मोहम्मद सुलेमान द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें राजधानी भोपाल में पॉजिटिविटी रेट इंदौर से ज्यादा बताई गई है।
वही बैठक में उम्मीद जताई गई है कि आगामी 15 फरवरी तक कोरोना के मामले में कमी आने की संभावना है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में भी स्कूलों को बंद रखा जा सकता है। मध्यप्रदेश में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो 22 जनवरी से लगातार पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी जा रही है पॉजिटिव मामले में कमी आने के साथ ही साथ रिकवरी रेट में एक बार फिर से सुधार देखने को मिल रहा है।


Comments (0)
Facebook Comments