क्या वाकई 1 जून से आपका शहर अनलॉक होगा या नहीं ?  देखे पूरी खबर 

Are you sure your city will be unlocked from June 1? see full news

क्या वाकई 1 जून से आपका शहर अनलॉक होगा या नहीं ?  देखे पूरी खबर 
रिपोर्ट। ब्यूरो रिपोर्ट CTN भारत,भोपाल

क्या वाकई 1 जून से आपका शहर अनलॉक होगा या नहीं ?  देखे पूरी खबर 

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कोरोना की भयंकर लहर की जो कुछ दिन पूर्व देखे थे अब वह कम होती नजर आ रही है वही मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो रही है, इसके पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने नवीन दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 1 जून 2021 से प्रभावी होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ इंदौर, भोपाल और सागर में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है। मुरैना में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कई जिलों में कोरोना के केस 10 से भी कम है। प्रदेश सरकार ने अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके आधार पर जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप रविवार को बैठक कर फैसला लेंगे की उनके यहां क्या खुलेगा और क्या नहीं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम और जिनमें 5 प्रतिशत से ज्यादा है उनके लिए अलग-अलग गाइड लाइन जारी की गई है। उधर 1 जून से जहां जनता कर्फ्यू खुलेगा वहां शनिवार से सोमवार तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की  30 मई को शाम तक सभी क्राइसिस मैनेजमेंट समूह चर्चा कर अनलॉक प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लेकर 31 मई को जन-सामान्य को अवगत करा देंगे।