कार्यकर्ताओ को अपडेट और अपग्रेड रहना चाहिए - सुहास भगत
Workers should be updated and upgraded - Suhas Bhagat
कार्यकर्ताओ को अपडेट और अपग्रेड रहना चाहिए - सुहास भगत
- संगठन महामंत्री ने कहा सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाये कार्यकर्ता
- जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सात विषयों पर हुआ संबोधन
- अंतिम तृतीय दिवस पर 4 विषयों पर होंगे सत्र
छिंदवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत जी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए और शौर्य दिवस को याद करने के बाद नेता व कार्यकर्ताओ से चर्चा की।बूथ स्तर तक संगठन में कसावट लाने,नगर तथा ग्राम केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करने कहा।कार्यकर्ताओ को अपडेट और अपग्रेड रहने कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विदेश यात्राओं का उदाहरण देकर अब दुनिया मे भारत की ताकत और अपनी बात मनवा लेने की बात बताई।भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यो को समझने का आग्रह किया।
संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि हमारी सरकारों द्वारा किये गए कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने कार्य करे।जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये।सरकार में रहकर हमे जनता की सेवा करना है।हम अगले 50 वर्षों तक सरकार में रहने वाले है। और हमारी सरकार जनता की सेवा करने सरकार रहने वाली है। आज हमने जो 80 करोड़ लोगों को अनाज दिए है उससे जनता को लाभ मिल है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाये।
श्री सुहास भगत ने कहा कि बूथ स्तर तक हमे कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करना है।ताकि वे जनता को योजनाओं का लाभ दिलाये और भाजपा का वोटिंग प्रतिशत बढ़वाए।पोलिंग बूथ पर जाए और लोगो से बात करे।
श्री सुहास भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुन और उनसे प्रेरणा लेकर बूथ स्तर तक कार्य करे। मोदी जी की मन की बात में अपने सुझाव भी दे।बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करे। उनके कार्यो पर भी ध्यान दे।
श्री सुहास भगत ने ओ आर बी यानी अदर रिलीजन पर्सन के बारे में बताया। उन्होंने हुए कहा कि धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण होता है।अलगाववादी ताकतों को समझे। देश विरोधियों के बहकावे में न आये।
अब चुनाव 2 राजनीतिक दलों के बीच मे नही है। अब चुनाव 2 ताकतों के बीच मे नही है।राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ताकतों के बीच मे है। कुछ तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय ताकते भारत खिलाफ है।
हमारी विचारधारा सर्वश्रेष्ठ विचारधारा है - दर्शन चौधरी
भारतीय जनता पार्टी के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक अलग कार्यपद्धति है।6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई और 40 वर्षों में भाजपा भारत ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।ऐसा इसलिए हो पाया क्योकि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सर्वश्रेष्ठ विचारधारा है।
श्री दर्शन चौधरी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी में अंत्योदय और राष्ट्रवाद की भावना है। हमारी पार्टी में जो कार्यकर्ता कार्य करता है उसे उच्च शिखर पर पहुचने का अवसर मिलता है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस बात के सबसे अच्छे उदाहरण है।पार्टी के बूथ का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बूथ प्रभारी बनना होता है। पार्टी में नियोजन,क्रियान्वयन, समीक्षा होती है। भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है।
भारतीय जनता पार्टी के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत प्रथम सत्र में मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय से हुई।इसके पूर्व भारत माता,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी,डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता रचित कौरव जी ने मीडिया से कैसे व्यवहार करना है और मीडिया के उपयोग करना है बताया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव ने की।दूसरे सत्र में अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के दर्शन चौधरी जी जी ने प्रशिक्षण दिया। इस सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना जी ने की।तीसरे सत्र मे आत्म निर्भर भारत विषय पर नरसिंहपुर के वरिष्ठ नेता महंत प्रीतमपुरी जी ने मार्गदर्शन दिया।सत्र की अध्यक्षता छिंदवाड़ा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने की।चौथे सत्र में भारत:वैश्विक परिदृश्य विषय पर महाराष्ट्र से आये वरिष्ठ नेता गिरीश व्यास जी ने मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ ने की।पाँचवे सत्र में भारत की मुख्य विचारधाराएं:हमारी विचारधारा विषय पर सिवनी जिले के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष जैन जी ने की।छटवे सत्र में सोशल मीडिया की समझ विषय पर सिवनी जिले भाजपा महामंत्री जयदीप सिंह चौहान जी ने मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया जी ने की।सातवें सत्र में सुहास भगत जी ने मार्गदर्शन दिया।बूथ विस्तारक योजना विषय पर छिंदवाड़ा प्रभारी संतोष पारिख जी ने मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी ने की।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन भाजपा छिंदवाड़ा जिला प्रभारी संतोष पारिख, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments