अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ: भाजपा
अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ: भाजपा
अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ: भाजपा
कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपा ने मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू कराने की मांग की
छिंदवाड़ा: भारत की संसद द्वारा नागरिकता संशोधन बिल-2019 पारित किए जाने के बाद राष्ट्रपति महोदय ने उसे मंजूरी दे दी है। अतः वह कानूनी स्वरूप लेकर संपूर्ण भारत में रह रहे उन शरणार्थियों की भारतीय नागरिकता का मार्ग प्रशस्त करता है जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर उत्पीड़ित किया गया। इनकी जायदाद पर कब्जे कर लिए गए। घर के प्रमुख लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया और बेटियों का अपहरण कर बड़े पैमाने पर बलात्कार और धर्म परिवर्तन कराए गए। इन हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध आदि समुदाय के लोगों ने अपनी जान और सम्मान बचाने के लिए भारत में शरण ले रखी थी। पिछले कई वर्षों से इन्हें भारतीय नागरिकता देने की मांग हो रही थी, लेकिन बीते वर्षों में कांग्रेस की सरकारों ने वोट बैंक टूटने के भय से इसके लिए कोई कानून नहीं बनाया तदाशय के विचार नागरिकता संशोधन कानून को मध्य प्रदेश में लागू कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय से भाजपा के प्रदेश मंत्री कन्हई राम रघुवंशी, जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, अरुण कपूर, ठाकुर दौलत सिंह, रमेश पोफली, नरेंद्र परमार पूर्व विधायक मारुतराव खवसे, नाना मोहोड, ताराचंद बावरिया, हरिशंकर उईके पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव महिला नेत्रीओं सहित वरिष्ठ नेताओं और समस्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में निकली रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक को पास करते हुए पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी जो वर्षों से भारत में शरणार्थी के रूप में रहकर देश के विकास में योगदान दे रहे थे उन्हें कानून बनाकर नागरिकता देने का कार्य को मूर्त रूप दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है, इसलिए इसे किसी भी प्रदेश की सरकार लागू करने से इनकार नहीं कर सकती है। यह पूरे देश में लागू होने वाला कानून है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने नागरिकता संशोधन कानून को मध्य प्रदेश में लागू नहीं करने की बात कही है। मुख्यमंत्री का यह कथन भारत की संप्रभुता, संघ व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति का यह वक्तव्य अत्यंत गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस के स्टैंड पर चलने की बात कहते हुए वे शायद यह भूल गए हैं कि उनकी भूमिका कांग्रेस के कार्यकर्ता से अधिक राज्य के मुख्यमंत्री की है। नागरिकता देने और नहीं देने का काम भारत सरकार का होता है, राज्यों का नहीं। लेकिन दुर्भाग्य से वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस की सरकार के मुखिया ने प्रदेश में भ्रम का वातावरण बनाते हुए अराजकता को बढ़ावा देने का कुत्सित प्रयास किया है। भाजपा कार्यालय से प्रारंभ रैली यातायात थाना, बस स्टैंड, जेल तिराहा, भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां जिला महामंत्री शिव मालवीय, प्रियवर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, विजय पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोरेश्वर मर्सकोले, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जितेंद्र शाह, संजय पटेल, राजू नरोटे, राजेश सिंह बैस, अनुज पाटकर, हरि ओम सोनी, परमजीत सिंह विच, अरुण शर्मा, सुनील ठाकुर, अलकेश लांबा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, राजू चंद्रवंशी, मोनू साहू, कृष्णा यदुवंशी, सुनील मर्सकोले, सुनील रावले, अरविंद सूर्यवंशी, धीरज चौहान, रोहित पोफली, संत कुमार यदुवंशी, ओम पटेल, जितेंद्र चौरे, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, कमलेश वर्मा, लक्ष्मीकांत नागरे, दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबडे, शैलेंद्र पालीवाल, सदन साहू, राजेश दुबे, देवी लाल पाल, मनीष यादव, कमलेश धुर्वे, शैलेंद्र पटेल, विनोद चंद्रवंशी, राजेश डेहरिया, सोनू सरस्वार, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, पवन बंजारा, भाजपा नेत्री श्रीमती भारती साहू, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्रीमती अनुभूति सिन्हा, श्रीमती प्रतिभा तिरगाम, संध्या चौरसिया, शीला कुमरे, श्रीमती जयंती विकास राय, श्रीमती योगिता बेले, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती लमिया मरावी, रामराव कपाले, रामेश्वर ठाकरे, राजेश मोखलगाय, महेंद्र कुमार भाटी, राज कुमार बघेल, श्रीमती उषा भमोरे, श्रीमती ललिता वर्मा, प्रीति जैन, संतोषी साकरे, रीता सेन, पूनम कटरे, किरण श्रीवास्तव, किरण खातरकर, आशा ठाकुर, दीपिका सलाम है श्रीमती भारती देशवाडे, रानी सूर्यवंशी, पंकज मुंगिया, विक्रम शुक्रवार, कमलेश उइके, अंकित जैन, विष्णु पाल, विकी ठाकुर, विवेक गायकवाड, गगन घटकड़े, मदन राय, प्रमोद श्रीवास, बल्लू नागी, नरेश चौरिया, आशीष जायसवाल, राकेश पांडे, पंकज साहू, आकाश सिंह चौहान, कालू अनेजा, पीयूष बत्रा, निहाल भूतड़ा, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मध्यप्रदेश में शीघ्र नागरिकता संशोधन कानून को लागू कराते हुए क्रियान्वयन करने की मांग की।



Comments (0)
Facebook Comments