भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता घर पर ही झंडा लगाकर मनाएंगे

BJP workers will celebrate by raising the flag at home on the foundation day

भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता घर पर ही झंडा लगाकर मनाएंगे
रिपोर्ट। रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता घर पर ही झंडा लगाकर मनाएंगे 

  • भाजपा कार्यकर्ता आमजन को फोन करके कोरोना वैक्सीन लगाने करेंगे प्रेरित

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में भाजपा का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है लेकिन गत वर्ष से बढ़ते कोरोना को देखते हुए इस वर्ष भी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में ही झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए भाजपा ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। साथ ही यह तय किया गया है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में झंडा फहराकर अपने घर मे ही स्थापना दिवस मनाएंगे और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को फोन करके कोरोना वैक्सीन लगाने प्रेरित करेंगे। सभी कार्यकर्ता मास्क लगाने और एक बार मे उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लेंगे।

जिला अध्यक्ष विवेक साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। वहीं, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस है। पार्टी ने इन दोनों ही पर्वों को उत्साहपूर्वक एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाने का निर्णय लिया है। छिंदवाड़ा भाजपा ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते यह तय किया है कि इस बार सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस अपने घरों में ही मनाएंगे। पार्टी ने यह तय किया है कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर ही स्वच्छता रखने, मास्क पहनने एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का अध्ययन करेंगे। बूथ पर रहने वाले सभी कार्यकर्ता नये सदस्यों एवं शुभचिंतकों को फोन पर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देंगे। भाजपा के गौरवशाली इतिहास व विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे। 

साथ ही मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की जाएगी। इस दौरान फोन पर या सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाने प्रेरित करेंगे।