कोरोना पर सीएम शिवराज ने ली समीक्षा बैठक, बोले - जरूरी हुआ तो सख्त कदम उठाएंगे
CM Shivraj took review meeting on Corona, said - will take strict steps if necessary
कोरोना पर सीएम शिवराज ने ली समीक्षा बैठक, बोले - जरूरी हुआ तो सख्त कदम उठाएंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की बेकाबू स्थिति पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए तीन बातों पर ध्यान देना अति आवश्यक है। सीएम शिवराज ने कहा कि संक्रमण के चैन को रोकने के लिए उपाय करना होगा। वही छोटे शहरों में तेजी से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए।
दरअसल सीएम शिवराज आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। जहां प्रदेश के जिले में संक्रमण की रफ्तार की रोकथाम के लिए मंथन किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बेड लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि छोटे शहरों में तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए संक्रमण की चैन रोकना अनिवार्य है।
छोटे शहरों में भी फैल रहा है कोरोना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के प्रकरणों को देखते हुए हमें तीन स्तरों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। पहला तो संक्रमण की चेन को हम कैसे तोड़े। इसे फैलने से रोकना है। छोटे शहरों में बड़ी संख्या में प्रकरण सामने आ रहे हैं। रतलाम और बैतूल जैसे शहरों में प्रकरणों की संख्या सौ से अधिक हो रही है। यह चिंता का विषय है। हमारी कोशिश है सभी शहरों के अस्पतालों में पर्याप्त सुविधा, ऑक्सीजन और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
नहीं होगा लम्बी अवधि का लॉकडाउन
पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए वहाँ से आ रहे संक्रमण पर नियंत्रण के उपायों के लिए भी ब्रेन स्टॉर्मिंग जारी है। कोरोना के चक्र को समाप्त कैसे किया जाए, समुचित इलाज की व्यवस्था हो। इस पर भी विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर रहे हैं। शाम को पुनः कोरोना की समीक्षा होगी और यदि आवश्यक हुआ तो कुछ निर्णय लिए जाएंगे। हमारा हरसंभव प्रयास है कि लम्बी अवधि का लॉकडाउन नहीं हो। गरीब की रोजी-रोटी चलनी चाहिए, रोजगार और व्यापार आवश्यक है। वर्तमान में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक के लॉकडाउन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अन्य उपायों पर विचार किया जाएगा।


Comments (0)
Facebook Comments