मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, ऐसे होगा किसानों को राशि का भुगतान

The procurement will be done from the registered farmers from 29 November to 15 January 2022. For this, the support price has been fixed at Rs 1940 per quintal of FAQ paddy and Rs 1960 for grade A paddy.

मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, ऐसे होगा किसानों को राशि का भुगतान
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, ऐसे होगा किसानों को राशि का भुगतान

उपार्जन पंजीकृत किसानों से आगामी 29 नवम्बर से 15 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए एफएक्यू धान 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। आज 29 नवंबर 2021 से समर्थन मूल्य पर  धान की खरीदी शुरु होने जा रही है। खरीफ फसलो के लिए धान तथा अन्य अनाजों का उपार्जन पंजीकृत किसानों से आगामी 29 नवम्बर से 15 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए एफएक्यू धान 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल MSP निर्धारित किया गया है।अब तक 9 लाख से ज्यादा किसान प्रदेश में धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस साल 35 लाख हेक्टेयर में धान की बोवनी की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 125 लाख टन से ज्यादा धान का उत्पादन किया गया है।

मप्र शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसान द्वारा क्रांति धान बेचने पर बोई गई क्रांति धान का तहसीलदार द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र धान उर्पाजन केन्द्र पर किसान को प्रस्तुत करना होगा। जबकि क्रांति धान को छोड़कर अन्य किस्म की धान उर्पाजन केन्द्र पर लाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।वही खरीफ उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के आधार लिंक खातों  में भुगतान संबंधी निर्देश जारी किए गए है।इसके तहत किसानों को उनके द्वारा पंजीयन में दिए गए बैंक खाते में उपार्जित धान की राशि का भुगतान किया जाएगा।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई के अनुसार, विभाग द्वारा दो स्तर पर कार्यवाही की जा रही है, प्रथम स्तर पर हितग्राही द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर का मिलान कराया जा रहा है जिससे आधार नंबर का सत्यापन OTP के माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर उक्त आधार नंबर में दर्ज खाते का सत्यापन भी कराया जाएगा। खरीफ उपार्जन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान किसान के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा किसान पंजीयन क्रमांक में, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर में दर्ज मोबाइल नंबर भिन्न भिन्न होने के कारण आधार नंबर का सत्यापन नहीं हो सका है, इस के लिए आधार पंजीयन केंद्र में जाकर हितग्राही अपने आधार नंबर में पंजीयन में उल्लेखित मोबाइल नंबर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।