कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव डॉ एनपी पटेल BJP में शामिल
Big shock to Congress, State General Secretary Dr NP Patel joins BJP
उपचुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव डॉ एनपी पटेल BJP में शामिल
भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव का ऐलान हो चुका है, 3 को मतदान और 10 को परिणाम आएंगे। लेकिन इसके पहले प्रदेश में दल-बदलने का सिलसिला जारी है। चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनैतिक दल एक दूसरे के कद्दावर नेताओं को तोड़ अपने पाले में शामिल करने में जुटे है। अब BJP ने कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका दिया है। प्रदेश महाचिव डाॅ एनपी पटेल (Dr. NP Patel) को कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. एनपी पटेल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। एनपी पटेल के साथ कुशवाहा समाज के कई कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।वही उपचुनावों के मतदान से पहले पटेल का बीजेपी में शामिल होना बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि डाॅ एनपी पटेल कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने से सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है।
बता दे कि हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा से पूर्व विधायक शकुंतला खटीक BJP में शामिल हो गई थी। पूर्व विधायक खटीक को दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP की सदस्यता दिलाई थी।इसके पहले ग्वालियर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा को पार्टी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।


Comments (0)
Facebook Comments