पिता की उँगली पकड़कर बने सांसद, अपने और अपने पिता की चिंता करें नकुलनाथ- विवेक बंटी साहू
पिता की उँगली पकड़कर बने सांसद, अपने और अपने पिता की चिंता करें नकुलनाथ - प्रदेश की जनता का ध्यान रखने में सक्षम है शिवराज - विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सांसद नकुलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की कोरोना संकटकाल में जिले से नदारद सांसद नकुलनाथ इस संकटकाल में प्रदेश की जनता की सेवा करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने पर टिप्पणी करने से पहले इस संकटकाल में अपनी और अपने पिता की भूमिका पर आत्म चिंतन करें । पूरे संकटकाल में छिंदवाड़ा से नदारद रहने के कारण क्षेत्र की जनता ने जब लापता होने के पोस्टर लगायें उसके बाद मजबूरी में छिंदवाड़ा पहुंचे । जिस पिता की उंगली पकड़कर नकुलनाथ सांसद बने है उन्होंने तो स्वयं बयान दिया था कि इस समय उनका पूरा ध्यान सिर्फ उन विधानसभा सीटों पर है जिन पर उपचुनाव होना है । झूठ बोलकर हथियाई गई सत्ता के चले जाने का गम नहीं भुला पा रहे पिता पुत्र। पहले अपनी पार्टी को सम्भाले उसके बाद दूसरों पर टिप्पणी करें । कमलनाथ से प्रताड़ित होकर कांग्रेसी विधायक एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे है और कमलनाथ जी अपने सांसद पुत्र को प्रदेश की बागडोर सौंपना चाह रहे है नकुलनाथ जी स्वयं वीडियों जारी करके कह रहे है कि आगामी माह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वे युवाओं का नेतृत्व करेंगे कांग्रेस में अब युवाओं का नेतृत्व नकुलनाथ एवं बुजुर्गो का नेतृत्व कमलनाथ करेंगे बाकी कांग्रेस अनाथ रहेगी । इस वंशवाद के परम्परा के चलते ही पार्टी लगातार टूट रही है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने यहाँ भी आरोप लगाया कि कोरोना संकट को भूलकर आईफा आवार्ड की बैठक करने में व्यस्त तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ सिर्फ अपना और अपने सांसद पुत्र का ध्यान रखें जिले एवं प्रदेश की जनता का ध्यान रखने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सक्षम है, जिन्होंने शपथ लेते ही लगातार किसानों, मजदूरों, नौजवानों, व्यापारियों एवं महिलाओं के हित में अनेकों प्रकार की योजनाएं प्रारंभ कर जनता को राहत पहुंचाई है साथ ही कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण किया । कर्जमाफी को कांग्रेस का सबसे बड़ा झूठ करार देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांट दिए गए, लेकिन बैंकों को पैसा ही नहीं दिया गया । एमपी में केवल 6 हजार करोड़ की कर्ज माफी हुई, जबकि दावा सभी किसानों की कर्ज माफी का किया जाता रहा । मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार आते ही फसल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बीमा योजना का 2200 करोड़ प्रीमियम जमा किया गया जिससे 3000 करोड़ रु किसानो के खाते में पहुँचे। किसानीआने वाले अगस्त महीने में मध्य प्रदेश सरकार फसल बीमा की करीब साढे चार हजार करोड़ की राशि किसानों के खातों में और डालेगी । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आगे कहा कि शिवराज सरकार ने इस वर्ष गेहूँ खरीदी का आल टाइम नंबर वन रिकार्ड बनाया । पंजाब को पछाड़कर 16 लाख किसानों से 1 करोड़ 29 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया । सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 46.86 लाख हितग्राहियों के खाते में 562.34 करोड़ रूपए जमा कराए गये । सहरिया, बेगा और भारिया जनजाति की महिलाओं के खाते में 45 करोड़ रूपए पहुंचाए । कोरोना संकट में फसे डेढ़ लाख श्रमिकों को 15 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए । संबल योजना के तहत् 25 हजार हितग्राहियों को 137 करोड़ की सहायता दी । गरीबों के बिजली बिल आधे कर 97 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 623 करोड़ की राहत दी । पात्रता पर्ची वाले 25 श्रेणियों में पंजीकृत 1.16 करोड़ परिवारों 7.71 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया । बिना पात्रता श्रेणी वाले लगभग 2 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रतिव्यक्ति 10 किलो राशन दिया गया । आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु औद्योगिक विकास के लिए 12507 हेक्टेयर भूमि बैंक बनाया । प्रदेश में ऐसे 36 लाख 86 हजार 856 गरीब है जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पर्ची नहीं है उन्हें भी अब पात्रता पर्ची जारी कर उचित मूल्य राशन प्रदान किए जाने का आदेश प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है तथा इन्हें अगस्त माह से उचित मूल्य पर राशन मिलना प्रारंभ हो जायेगा ।


Comments (0)
Facebook Comments