गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ली जा रही बैठक में पहुंचे मप्र के सीएम कमलनाथ
बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए है शामिल
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक शुरू, बोले-राज्य और केंद्र के समन्वय के लिए बैठक
बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए है शामिल
रायपुर - केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक नवा रायपुर में शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश बघेल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित चारों राज्यों के मंत्रिगण, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी शामिल हुए है।
शाह ने कहा कि हमारे संघीय ढांचे के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी कल्पना ही इसलिए की गई है कि राज्य के छोटे-बड़े मुद्दों के साथ राज्यों के आपस के समन्वय को बेहतर बनाया जा सके। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय परिषद की इन बैठको और उनके निष्कर्ष और चर्चाओं पर पूरी गंभीरता के साथ काम करती है लिहाज़ा हम इन बैठकों को जल्द से जल्द नियमित करने का भी प्रयास कर रहें है।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि आज के इस बैठक में चर्चाओं और संवादों से अच्छे नतीजे सामने आएंगे। राज्यों के मुद्दों के अलावा केंद्र के भी कुछ मुद्दे मैं लेकर आया हूँ। केंद्र सरकार राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विकास की नई दिशा तय करना चाहती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमारी दिशा केंद्र की राज्य के साथ बेहतर समन्वय बनाने की है, जिससे देश के हर व्यक्ति का विकास हो सके सरकार उन तक पहुंच सके।


Comments (0)
Facebook Comments