भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नगर आगमन पर छिंदवाड़ा में जाने कहा किसने किया स्वागत
On arrival of BJP state president VD Sharma in Chhindwara, who said welcome.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नगर आगमन पर छिंदवाड़ा में जाने कहा किसने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा पहुचे, उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह भाजपा नेताओ द्वारा उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया, पूरा शहर भाजपा मय हो गया था, श्री शर्मा के स्वागत के लिए हर तफर बड़े बड़े बैनर पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए गए थे, भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश देखते ही बन रहा था, पूरा शहर ढोल बाजे और आतिशबाजी की आवाज से गूंज रहा था, जगह जगह भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओ और आम लोगों द्वारा श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
जाने कहा किसने किया स्वागत
योगेन्द्र प्रताप राणा द्वारा बस स्टैंड में भव्य स्वागत हुआ

छिंदवाड़ा बस स्टेण्ड के पास शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रताप राणा के नेत्रत्व में मित्रमंडल द्वारा गाजे बाजे और आतिशबाजी कर भगवा साफा पहनाके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान हजारो की संख्या में युवा साथी मौजूद थे, इस दौरान योगेन्द्र राणा द्वारा श्री शर्मा को उन्ही की एक सुन्दर पेंटिंग फ़ोटो भेट स्वरुप प्रदान की गई जो आकर्षण का केंद्र रही इस स्वागत की घड़ी में श्री राणा सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।
लालबाग की सजावट से खुश हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जी

लालबाग हमेशा से ही आगन्तुओं के स्वागत और अभिनन्दन के लिए हमेशा से ही प्रसिध्द रहा है वही भाजपा के कद्दावर नेता खजूरहो से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया स्वागत की बेला में जिला अध्यक्ष बंटी विवेक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ गण उपस्थित रहे। इस स्वागत समारोह में लालबाग क्षेत्र से कृपाशंकर, कमलेश ठाकरे, दीपक कोल्हे, जयश्री ठाकरे, राहुल विश्वकर्मा, भागवंती सूर्यवंशी, सोहन साहू, रवि विश्वकर्मा, मनीष ठाकरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
छिन्दवाड़ा के महाराजा परिवार

शिवाजी चौक में युवा नेता अमित राय मित्रमंडल एव छिन्दवाड़ा के महाराजा परिवार द्वारा गाजे बजे के साथ पुष्प वर्षा कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान महाराजा परिवार द्वारा भगवा साफा पहनाकर श्री शर्मा को महाराजा की सुन्दर फ़ोटो भेट स्वरूप प्रदान की गई, स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद थे। स्वागत की बेला में जिला पंचायत कांता ठाकुर, अमित राय, प्रतिक दामोदर, गरिमा दामोदर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वामन साबले मित्रमंडल

युवा भाजपा नेता वामन साबले मित्र मंडल द्वारा शिवाजी चौक के आगे पंडाल लगाकर श्री शर्मा का गर्म जोशी से भव्य जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान गाजे बाजे के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई, स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में युवाओ की मोजुदगी रही।
शिखर पाण्डे मित्रमंडल

युवा भाजपा नेता शिखर पाण्डे द्वारा अपने मित्रमंडल और सेकड़ो युवा साथियो के साथ चित्रकूट कॉम्पलेक्स के सामने वीडी शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया, इस दौरान युवाओ कार्यकताओ का जोश देखते ही बन रहा था, गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर युवाओ ने श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
मोरेश्वर हिवसे मित्रमंडल

पुराना नागपुर नाका स्थित पवार होटल के सामने वरिष्ट भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष राजू नरोटे की उपस्थिति में नगर भाजपा उपाध्यक्ष युवा नेता मोरेश्वर हिवसे द्वारा सेकड़ो कार्यकर्ताओ और आम जनमानस की मोजुदगी में ढोल बाजे और आतिशबाजी के साथ पुष्प माला पहनाकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा का भव्य जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान भाजपा नेत्री अनुभूति सिन्हा, युवा नेता सुनील ईवनाती, परेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता और गणमान्य नागरिक बंधू उपस्थित थे।
बिट्टा वर्मा मित्रमंडल ने की छिन्दवाड़ा को संभाग का दर्जा दिए जाने की मांग

युवा भाजपा नेता बिट्टा वर्मा एव मित्रमंडल द्वारा नागपुर रोड में श्री शर्मा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस दौरान युवा नेता बिट्टा वर्मा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा से चर्चा कर छिन्दवाड़ा को जल्द से जल्द संभाग का दर्जा दिए जाने की मांग की और एक पत्र सौपा।
हिन्दू जागरण मंच ने की सिम्स का नाम बदले जाने की मांग

हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष चीकू पाल द्वारा मंच से जुड़े सभी युवा साथियो से साथ श्री शर्मा से मुलाकात की गई एव स्वागत किया गया, साथ ही इस दौरान हिन्दू जागरण मंच द्वारा मेडिकल कॉलेज सिम्स का नाम बदलकर स्वामी विवेकानन्द के नाम से किये जाने की मांग करते हुए श्री शर्मा को मांग पत्र सौपा।


Comments (0)
Facebook Comments