भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा के साइबर योद्धाओं की चर्चा
BJP state president VD Sharma discusses cyber warriors of Chhindwara
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने की छिन्दवाड़ा के सायबर योध्दाओं से सीधी बात
भारत बनाम भारत विरोधी प्रचार कार्यक्रम में सोशल प्लेटफार्मो पर काम करने का तरीका बताया एवं लोगो के सवालों के भी जवाब दिए
छिन्दवाड़ा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा पहुचे, वे पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्येक्रमो में शामिल हुए , इसी क्रम में पार्टी द्वारा परासिया रोड स्थित होटल एकॉर्ड में आयोजित सोशल मीडिया योद्धा सम्मेलन "भारत बनाम भारत विरोधी प्रचार" कार्यक्रम में शामिल हुए, यहा उपस्थित योद्धाओ ने उनका भव्य जोरदार स्वागत किया, सर्व प्रथम भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलन किया और कार्येक्रम की शुरुआत की।
सोशल मीडिया योद्धा कार्यक्रम में श्री शर्मा जी ने अपने विचार रखे और सोशल मीडिया योद्धाओ को इससे सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, सोशल मीडिया योद्धा से चर्चा के दौरान श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्तिथ योध्दाओं के सवालों के जवाब भी दिए, साथ में श्री शर्मा ने अपने उद्द्बोदन में ये भी कहा की विपक्षी पार्टिया किस तरह से सोशल प्लेटफर्मो का गलत तरीके से उपयोग करके लोगो को भ्रमित करने में लगी हुई है साथ में विदेशी ताकतों का भी भारत की अन्य पार्टिया अपनी कुरूतियो को परोसने में लगातार काम कर रही ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बंटी विवेक साहू के साथ प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री शेलेन्द्र बरुआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेश पराशर,आईटी सेल संयोजक शिवराज डाबी, संभाग आईटी सेल संयोजक अश्विनी जोधवानी, शेषराव यादव, रोहित पोफली, अजय चौरे, अलकेश लाम्बा, संदीप रघुवंशी कार्यक्रम प्रभारी दीपक कोल्हे, सह प्रभारी अनुज मल्होत्रा, मोनिका परिहार, बिट्टू मण्डराह, अंकित सोलंकी ,अंकित तिवारी, कृपा सूर्यवंशी, निहाल गोदरे सहित बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न संगठनो से जुड़े सदस्यों के साथ छात्र छात्राएं, सोशल मीडिया योद्धा और जिले के वरिष्ट भाजपा नेतागण उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments