अंतिम यात्रा पर निकले नंदकुमार चौहान, छिंदवाड़ा सहित पुरे प्रदेश में उन्हें भावपूर्णश्रद्धांजलि दी गई
Nandkumar Chauhan was given a soulful tribute to him in the entire state including Chhindwara
अंतिम यात्रा पर निकले नंदकुमार चौहान, छिंदवाड़ा सहित पुरे प्रदेश में उन्हें भावपूर्णश्रद्धांजलि दी गई
- नंदू भैया ने अपना सारा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया - विवेक बंटी साहू
- अजातशत्रु थे नंदू भैया - कन्हईराम रघुवंशी
- नंदू भैया का जाना अपूरणीय क्षति - रमेश पोफली
छिंदवाड़ा । खंडवा सांसद और बीजेपी नेता नंदकुमार सिंह चौहान का उनके अंतिम संस्कार बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़े नेता यहा मौजूद रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह सहित कई पक्ष विपक्षी दलों के नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओ ने दी स्वर्गीय नंदू भैया को श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान जी को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन(भाजपा कार्यालय) छिंदवाड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहाँ पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान छिंदवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता स्व.रामराव कपाले, स्व.तिलकराज जुनेजा, स्व.रमेश शुक्ला, स्व. श्रीमती सुशीला बाई पोफली जी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस भावोत्तेजक की घड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपको बता दे की नंदू भैया के नाम से लोकप्रिय नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सभी एक बार उनको देख लेना चाहते थे। इस दौरान विपक्षी दल के भी कई नेता उनके दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले मंगलवार रात पूर्व सीएम कमलनाथ भी भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे और उन्होने नंदकुमार चौहान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात भी की।
नंदकुमार सिंह चौहान अपने मधुर व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद उनके विपक्षी दल के नेता कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। वे लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और डॉक्टरों के अनुसार उनके 90% फेफड़े संक्रमित हो गए थे। दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एअरलिफ्ट किया गया था जहां मंगलवार तड़के उनका देहांत हो गया।


Comments (0)
Facebook Comments